Sagar-मनीष लोधी बैंक बैलेंस बनाकर तीर्थ यात्रा पर निकला, सागर पुलिस को दे रहा चकमा | SAGAR TV NEWS

 

सागर जिले के बंडा जहरीली शराब मामले ने प्रदेशभर में हड़कंप मचा रखा है, 35 के आसपास मौतें बताई जा रही हैं, उसी कांड का एक मुख्य आरोपी पुलिस से बचने के लिए लंबा—चौड़ा बैंक बैलेंस बनाकर तीर्थ यात्रा पर निकल गया है, पुलिस को पहले उसकी लोकेशन मथुरा—वृंदावन, फिर राजस्थान और अब गुजरात में मिली है। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले वह ठिकाने बदल रहा है।

 

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार फरारी से पहले आरोपी के बैंक खातों में कथित तौर पर बड़े ट्रांजेक्शन हुए हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इन पैसों का इस्तेमाल फरारी के दौरान ठिकाने बदलने और अन्य व्यवस्थाओं के लिए किया गया या नहीं। आरोपी पर ‘यशवंत लोधी’ नाम की कथित फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर पुलिस और आबकारी टीम को गुमराह करने का भी आरोप है। जांच में इस पहचान से जुड़े दस्तावेज और संपर्कों को भी खंगाला जा रहा है।

 

 

पुलिस की गिरफ्त में आए रवि लखेरा से पूछताछ को भी अहम माना जा रहा है। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि उससे स्पिरिट, बोतल, ढक्कन और क्यूआर कोड की कथित सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जानकारी मिल सकती है।

पुलिस के अनुसार छापरी गांव के शिवांजय और मनीष लोधी को नकली और जहरीली शराब तैयार करने के कथित नेटवर्क की अहम कड़ी माना जा रहा है। इन आरोपों की जांच जारी है।

 

 

मामले में अब तक 33 आरोपी बनाए जाने और 19 आरोपियों की गिरफ्तारी की बात सामने आई है। वहीं मनीष लोधी और सिद्धार्थ कुशवाहा समेत कई आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।

 

 


By - Sagar tv news
18-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.