अनैतिक वीडियो-फोटो डिलीट करने के बहाने पूर्व प्रेमी ने मिलने बुलाया और बनाये संबंध, युवक समेत माँ को हुई जेल !
एक युवक ने शादीशुदा युवती को अनैतिक वीडियो और फोटो डिलीट करने का झांसा देकर मिलने बुलाया। जहां उसके साथ गंदे काम की घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर मामला दर्ज किया था। जहां आरोपी समेत उसकी माँ को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा है। जबकि फरार बुआ की तलाश जारी है। युवक कोई और नहीं बल्कि युवती का पूर्व प्रेमी है मामला मुरैना जिला का है। पुलिस ने आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया। जिन्हे मुरैना लाकर कोर्ट में पेश किया था। जहां से युवक को मुरैना जेल और उसकी मां को सेंट्रल जेल ग्वालियर भेजा गया।
ये पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां 22 साल की युवती की शादी इसी साल फरवरी में मुरैना के ही एक युवक से हुई थी। शादी से पहले युवती का फैजल अली से प्रेम-प्रसंग था। आरोप है की मार्च 2024 में फैजल महिला के घर पहुंचा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान उसने महिला का अनैतिक वीडियो बना लिया और फोटो भी खींच लिए थे।
पुलिस के मुताबिक बीते तीन सितंबर को फैजल ने महिला को फोन किया और एक निजी पैलेस में मिलने बुलाया। आरोप है कि उसने युवती से ये कहा की मिलने आने पर वह उसके अनैतिक वीडियो और फोटो डिलीट कर देगा। महिला जब वहां पहुंची तो फैजल उसे धौलपुर, आगरा और मथुरा होते हुए दिल्ली ले गया। इसके बाद उसे भजनपुरा के मोहनपुरी-यमुना विहार इलाके में स्थित अपने घर ले गया। जहां उसकी माँ यास्मीन और बुआ रानी भी मौजूद थीं। आरोप है कि फैजल ने वहां उसके साथ संबंध बनाये। युवती किसी तरह दिल्ली से मथुरा पहुंची। वहां से अपने भाई के साथ मुरैना आई और 10 सितंबर को कोतवाली थाने में फैजल अली, उसकी माँ यास्मीन और बुआ रानी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी फैजल समेत उसकी माँ को गिरफ्तार किया। जिन्हे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा। वहीं फरार बुआ की तलाश जारी है।-