तालाब में नहाते समय तैरने की रेस लगाने लगे दो युवक और पानी में ही समा गए, मदद भी नहीं आई काम
दो युवक दोस्तों के साथ तालाब में नहाने के लिए गए हुए थे, लेकिन दोनों के एक साथ पानी में ही समा जाने की घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। हैरानी की बात ये है की दोनों पानी में एक दूसरे से तैरने की रेस लगा रहे थे जो तालाब के गहरे हिस्से में पहुंचे और अपनी जान गंवा बैठे। दुखद घटना छतरपुर जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र के रनगुवा से सामने आई है। बताया गया की लोगों ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश भी की थी लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। अचानक दो युवकों की जान जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी थी।
बताया गया की 23 साल का किशन बंसल और 12 साल का भरमजीत बंसल अपने दोस्तों के साथ राजू बाबा के तालाब में नहाने पहुंचे थे। सभी तालाब में नहा रहे थे। तभी दोनों के बीच तैरने की रेस शुरू हो गई। इसी दौरान दोनों तालाब के गहरे पानी तरफ चले गए। गहराई ज्यादा होने से दोनों पानी में डूबने लगे। ये देख उनके दोस्तों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को तालाब से बहार निकालते हुए तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने किशन बंसल और भरमजीत बंसल को मृत घोषित कर दिया था।
दो युवकों के साथ हुई दुखद घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में शोक का माहौल है।
घटना की सूचना मिलने के बाद मातगुवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने दोनों डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। साथ ही मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच शुरू की है।------