बैंक में पदस्थ भृत्य दो दिन से लापता, नदी में तलाश के बीच लोगों ने जाम किया हाईवे, हुआ जमकर हंगामा !
एक बैंक में पदस्थ चपरासी दो दिनों से लापता हैं। उनकी बाइक नदी किनारे खड़ी मिली थी। वहीं उनके नदी में कूदने की आशंका जताई जा रही है इसी को लेकर लगातार उनकी तलाश की जा रही है। इसी बीच नाराज़ परिजनों और अन्य लोगों ने प्रदर्शन करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। जिससे वाहनों की आवाजाही रुक गयी। मामला छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र का है। परिजनों ने एक युवक पर धमकाने के आरोप भी लगाए हैं। वहीं चक्काजाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी जहां लोगों को समझाइश दी गयी।
बता दें की बमीठा थाना अंतर्गत मध्यांचल ग्रामीण बैंक में पदस्थ चपरासी राजू पाल दो दिन से लापता हैं। जिससे परिजनों और पाल समाज के लोगों में आक्रोश है। राजू पाल की तलाश में SDERF की टीम पिछले करीब 48 घंटे से केन नदी में लगातार सर्चिंग ऑपरेशन चला रही है। फ़िलहाल तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इसी बीच परिजनों ने सत्यम शुक्ला नाम के युवक पर राजू पाल को धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से FIR दर्ज करने और मामले की जांच की मांग की।
बताया गया की राजू पाल की बाइक केन नदी के पुल पर मिली थी। जिनके नदी में कूदने की आशंका जताई गई। तभी से पुलिस और SDERF द्वारा नदी में रही है। लेकिन उनका कोई सुराग न मिलने और पुलिस कार्यवाई की मांग को लेकर पाल समाज के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इसी को लेकर झांसी-खजुराहो फोरलेन हाईवे पर जाम लगा दिया। जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हुआ।
सूचना मिलते ही मौके पर खजुराहो SDOP और थाना प्रभारी समेत पुलिस बल पहुंचा। लोगों से बातचीत कर कार्यवाई का आश्वासन दिया। तब लोग माने और जाम ख़त्म किया। पुलिस की जांच पड़ताल के बाद ही साफ़ हो सकेगा की आखिर राजू पाल कहां है उनके साथ क्या हुआ है। पुलिस जांच में जुट गयी है।------