नीम करोली बाबा पर बनी हनुमान अंश फिल्म की गणेश पंडाल में धूम, महाआरती के बाद दिखाई गई फिल्म
नीम करोली बाबा पर आधारित बनी फिल्म हनुमान अंश का गज़ब का जलवा देखने को मिला। सिनेमा घरों में लगने के बाद इस फिल्म ने ऐसा धमाल मचाया की हर तरफ इसका ही जलवा देखने को मिला। कुछ ऐसी फिल्में जो इसके सामने फीकी साबित हुई और बुरी तरह पिटती हुई दिखाई दी। अब हनुमान अंश फिल्म का जलवा उज्जैन जिले के खाचरोद में भी देखने को मिला।
दरअसल गणेश उत्सव जैसे धार्मिक आयोजन के दौरान इस फिल्म की धूम देखने को मिल रही है। गणेश पंडाल में आरती के बाद हनुमान अंश का बड़े पर्दे पर प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्तों ने इस फिल्म को देखा। पहले भगवान गणेश जी की आरती की गयी। वहीं इसके बाद भक्तिमय माहौल के बीच फिल्म को दिखाया गया। जिससे भक्त भी रोमांचित हो उठे।
बताया जा रहा है की उज्जैन के खाचरोद क्षेत्र में गणेश उत्सव के दौरान धार्मिक आयोजनों की धूम देखने को मिल रही है। उज्जैन दरवाजा स्थित गणेश पंडाल में गजानन युवा मंडल द्वारा गणेश जी की महाआरती के बाद बड़े पर्दे पर धार्मिक फिल्म हनुमान अंश को दिखाया गया। फिल्म देखने के लिए महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तिमय माहौल के बीच आतिशबाजी ने आयोजन की रौनक और बढ़ा दी। आयोजकों के मुताबिक ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज और युवाओं को भारतीय संस्कृति और धार्मिक मूल्यों से जोड़ना है।