Sagar- 21 साल की परंपरा, इस बार घर में सजा समुद्र मंथन का अद्भुत संसार, 14 रत्नों ने खींचा ध्यान

 


सागर जिले में इन दिनों गणेश उत्सव की धूम है। शहर के गली-मोहल्लों से लेकर प्रमुख चौराहों तक भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमाएं, भव्य पंडाल और मनमोहक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इसी बीच सागर के मोहन नगर वार्ड में एक ऐसी झांकी लोगों का ध्यान खींच रही है, जिसे तैयार करने में करीब 10 दिनों की मेहनत लगी है।

मोहन नगर वार्ड निवासी राजेश सोनी ढाने वालों ने अपने घर पर इस बार समुद्र मंथन की चलित झांकी तैयार की है। झांकी में समुद्र मंथन की पौराणिक कथा को जीवंत रूप देने का प्रयास किया गया है। खास बात यह है कि इसमें समुद्र मंथन से निकलने वाले 14 रत्नों को अलग-अलग स्वरूप में दर्शाया गया है। झांकी के जरिए श्रद्धालुओं को इन रत्नों और उनसे जुड़ी पौराणिक मान्यताओं की जानकारी भी मिलती है।

राजेश सोनी पिछले 21 वर्षों से गणेश उत्सव के दौरान अपने घर पर अलग-अलग थीम पर झांकियां तैयार करते आ रहे हैं। हर साल उनकी कोशिश रहती है कि कुछ नया और अनोखा प्रस्तुत किया जाए। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार उन्होंने समुद्र मंथन की थीम चुनी और करीब 10 दिनों तक लगातार मेहनत कर इसे तैयार किया।

चलित झांकी में पौराणिक प्रसंगों को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिसे देखने के लिए स्थानीय लोग पहुंच रहे हैं। भक्ति, कला और पौराणिक कथाओं के अनूठे संगम वाली यह झांकी गणेश उत्सव में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है


By - sagar tv news
18-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.