पति ने की खौफ नाक वारदात, पत्नी और तीन बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर घर के बाहर बैठा रहा
एक पति ने ऐसी खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। उसने पहले अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। वहीं इसके बाद तीन मासूम बच्चों की भी जान ले ली। यही नहीं बल्कि घटना के बाद पति कुल्हाड़ी लेकर पास ही बैठा रहा। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया। चार लोगों के सनसनीखेज मर्डर की वारदात दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र से सामने आई है। कबीरपुर गांव में हुई घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी खुद मौके पर पहुंचे। वहीं आईजी-डीआईजी समेत एफएसएल टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी थी।
बताया जा रहा है की पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद के बाद पति ने पत्नी और तीन बच्चों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे चारों की मौके पर ही जान चली गई। आरोपी द्वारका पटेल को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
मृतकों की पहचान खेमा बाई उम्र 27 साल, उर्मिला 7, उमेश 4 और राजा पटेल 1 साल के रूप में हुई है। घटना शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची थी। इसके बाद मगरोन थाना पुलिस और दमोह एसपी आनंद कलादगी घटनास्थल पर पहुंचे।
एसपी आनंद कलादगी के मुताबिक पति-पत्नी के बीच करीब एक साल से विवाद चल रहा था। पत्नी की ओर से मगरोन थाने में धारा 498 के तहत मामला दर्ज कराया गया था। बीते दिन भी दोनों में विवाद हुआ था। जिस पर पत्नी के पिता आरोपी को समझाने गांव पहुंचे थे। रात में विवाद के बाद पत्नी और तीनों बच्चे सो गए जहां सुबह के समय पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर चारों की जान ले ली। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो चारों डेड बॉडी पड़ी मिली आरोपी कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर मौजूद था।
मामले ने सागर से आईजी, डीआईजी और एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच रही थी। घटनास्थल का फॉरेंसिक परीक्षण होने के बाद डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मर्डर के कारणों और घटनाक्रम की पूरी जानकारी जुटा रही है।