बरसाती नाले में बह गई श्रद्धालुओं से भरी कार, 8 लोग निकल ही नहीं सके बाहर और हुई दुखद घट ना !
श्रद्धालुओं से भरी हुई एक कार के बरसाती नाले में बह जाने से दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें एक साथ आठ लोगों की दुखद जान चली गयी। जिनमें 3 बच्चे 2 महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। बताया जा रहा है की श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने गए हुए थे। जहां रात के समय उफनते नाले को पार करते समय सभी कार समेत पानी में बह गए। घटना अगर-मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित बगलामुखी मंदिर के पास की है। सुबह के समय पुलिस समेत प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। वहीं बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी जमा हो गयी थी। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने लोगों की मदद से एक-एक कर आठ लोगों की डेड बॉडी बाहर निकाली। जिन्हे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। कार उज्जैन पासिंग बताई जा रही है। वहीं आईडी कार्ड से एक व्यक्ति की पहचान उड़ीसा निवासी के रूप में हुई। हालांकि सभी एक ही परिवार के थे या अलग-अलग ये कहना मुश्किल है। पोलइ हर पहलु से जांच कर रही है।
बताया जा रहा है की नलखेड़ा क्षेत्र बीती रात तेज बारिश हुई थी। जिससे नाले में उफान था। तेज बहाव में पाने बह रहा था। संभवतः ड्राइवर ने तभी कार निकालने की कोशिश की और वह पानी में बह गयी। गेट लॉक होने से कोई भी बाहर नहीं निकल पाया और दुखद घटना हुई। बगलामुखी मंदिर के पास हादसे से इलाका दहल उठा।
जानकारी के मुताबिक श्रद्धालु मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन के लिए नलखेड़ा पहुंचे थे। लेकिन बरसाती नाले को पार करते समय उनकी कार तेज बहाव की चपेट में आ गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची थी। बताया गया की बारिश के बाद बरसाती नाले में पानी का बहाव तेज था। कार में सवार सभी आठ लोगों की जान चली गयी। फिलहाल तक मृतकों की आधिकारिक पहचान नहीं हो पाई है। प्रशासन की टीम ने डेड बॉडी को पीएम के के लिए अस्पताल भेजा था। पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है की किन वजहों से हादसा हुआ। मामले में पुलिस अधिकारी का कहना है की स्थानीय लोगों से सूचना मिली है की रात करीब डेढ़ से तीन बजे के बीच ये घटना हुई है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है उनके परिजनों से संपर्क कर सूचना दे दी गयी है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है।-