पत्नी ने एक साथ जुड़वां बच्चों को दिया जन्म, बेटी हुई तो पति ने पत्नी पर किया हम ला, गाल पर किये वार
एक महिला ने अस्पताल में एक साथ दो बच्चों को जन्म दिया। लेकिन डिलेवरी के बाद जो हुआ उससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। पति ने ही अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला बोल दिया। उसे गाल पर गंभीर चोट आई है। ऐसा उसने इसलिए किया क्योंकि पत्नी ने बेटे के साथ बेटी को भी जन्म दिया। सोचने पर मजबूर करने वाली ये घटना ग्वालियर जिले के कंपू थाना क्षेत्र से सामने आई है। ससुर की शिकायत पर दामाद पर मामला दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
बताया जा रहा है की घटनाक्रम ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल का है। हजीर निवासी महिला पूजा ने अस्पताल में एक बच्चा और बच्ची को एक साथ जन्म दिया। डिलीवरी के बाद जैसे ही महिला बेड पर पहुंची तो उसके पति उदयभान ने उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। इस बात की शिकायत पूजा के पिता ने कम्पू थाने में की है। जिसमें उन्होंने बताया की महिला पूजा और उसके पति उदयभान के बीच कुछ समय से विवाद चला आ रहा है। अस्पताल में डिलीवरी के बाद जैसे ही पूजा बेड पर पहुंची। तभी पति भी वहां आया और उस पर हमला कर दिया। जिससे महिला के गाल में गंभीर चोट आई है। ये विवाद बच्चे के साथ हुई बच्ची को लेकर बताया जा रहा है।
पुलिस ने घायल पूजा के पिता की शिकायत पर जांच पड़ताल शुरू की है। ये बात अहम है की दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था।
फिलहाल पति उदयभान के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। उसके पकड़े जाने के बाद ही असल वजह सामने आ सकेगी। मामले में सीएसपी रॉबिन जैन ने जानकारी दी।--