ड्यूटी से लौट रहे सुरक्षा गार्ड को रास्ते में तेज रफ़्तार ट्रक ने उड़ाया, मौके पर ख़त्म, ट्रक जब्त
तेज रफ़्तार में दौड़ रहे एक ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें सुरक्षा गार्ड की मौके पर ही जान चली गयी। वह अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद वापिस घर लौट रहा था लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद परिजन और परिचित मौके पहुंच गए थे। वहीं पुलिस ने डेड बॉडी को अस्पताल भिजवाया था। घटना खंडवा जिले के मुक्तााईनगर हाईवे पर हुई। बाइक सवार का नाम तुलसीराम दांगेड़े बताया जा रहा है। पुलिस ने ट्रक को जब्त करते हुए जांच शुरू की है।
मिली जानकारी के मुताबिक 40 साल के तुलसीराम दांगेड़े शराब फैक्ट्री में अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। वह तैरनी फाटे के पास हाईवे पर पहुंचे थे की सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जो इतनी जबरदस्त थी की तुलसीराम गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी। तत्काल पुलिस को सूचना दी गयी, टीम मौके पर पहुंची। वहीं परिजन भी घटनास्थल पहुंच गए थे। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेते हुए पीएम के लिए भेजा था।
पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद संबंधित ट्रक को जब्त कर चौकी परिसर में खड़ा कराया है। हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जांच की जा रही है। फिलहाल तेज रफ्तार को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।