सागर- रेल्वे की जमीन पर अवैध अहाता संचालित, अभद्रता और लूट का भी आरोप, पुलिस में शिकायत

 

सागर जिले के बीना में रेल्वे की जमीन पर अवैध रूप से अहाता संचालित किये जाने के आरोप लगाए गए हैं। साथ ही कहा गया की यहां लोगों को बैठकर शराब पिलाई जाती है जिससे आये दिन विवाद की स्थिति भी बनती है। ताजा मामले में छोटी बजरिया निवासी सुंदरलाल रैकवार ने कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा की रास्ते में रोककर उनके साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की गई। वहीं जेब से 1100 रुपए ले लिए गए। मारपीट के घटनाक्रम के बाद बीना के छोटी बजरिया इलाके में रेलवे की जमीन पर अवैध अहाते और असामाजिक गतिविधियों को लेकर वार्डवासियों का गुस्सा सामने आया। जहां मुख्यमंत्री के नाम जीआरपी थाने में ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने शिकायत की जांच कर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बीना के छोटी बजरिया में पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पीछे शराब दुकान के सामने रेलवे की जमीन पर अवैध अहाता संचालित होने का आरोप है। वार्डवासियों की माने तो यहां लोगों को बैठाकर शराब पिलाई जाती है आए दिन विवाद की स्थिति बनती है। ताजा मामले में भीमवार्ड निवासी सुंदरलाल रैकवार ने अपने साथ लूटपाट का आरोप लगाया है। घटना से नाराज वार्डवासियों ने जीआरपी थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।
एसआई मूलचंद ने ज्ञापन लेकर शिकायत सुनते हुए जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वार्डवासियों ने 24 घंटे में कार्रवाई न होने पर सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन और आंदोलन की चेतावनी दी है।--


By - sagar tv news
19-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.