सगाई समारोह की चल रही थी तैयारी, सिलेंडर में लगी आग, एक साथ अनहोनी दो अस्पताल में | SAGAR TV NEWS |
दमोह जिले के में जबलपुर नाका चौकी के पास स्थित रॉयल दमयंती पैलेस में सगाई समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। किचन में रखा गैस सिलेंडर का पाइप फटने के बाद अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे में कैटरिंग का काम कर रहे तीन युवक आग की चपेट में आ गए। इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। खाना बनाने वाली कर्मचारी रायपुर, छत्तीसगढ़ की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद बचने के लिए दो लोग एक कमरे में घुस गए थे। इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना शनिवार दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग लगने के बाद का भयावह मंजर दिखाई दे रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। दमोह एसडीएम सौरभ गंधर्व ने पूरे मामले की जानकारी ली और घटना की जांच के आदेश दिए हैं। प्रशासन द्वारा मौके पर मौजूद संबंधित सामान को सील कर जांच की जा रही है।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक किचन में गैस सिलेंडर का पाइप फटने के बाद आग लगने की बात सामने आई है। हादसे के वास्तविक कारण और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।