सागर- रील का ऐसा जूनून की पुलिस थाने से निकलते ही शूट कर डाली वीडियो, अब ढूंढ रही पुलिस !
कहते हैं की हवाबाजी दिखाना कई दफा महंगा पड़ जाता है आज के युवा भी मशहूर होने के चक्कर में गलत रास्ते अख्तियार कर लेते हैं। इसी तरह का मामला सागर जिले के खुरई से भी सामने आया है। जहां दो युवकों का रील बनाने का जूनून देखने को मिला। उन्होंने पुलिस थाने से निकलते हुए एक रील शूट की जिसे गाने के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल हुआ तो ये पुलिस तक पहुंच गया। जिसमें अब कार्यवाई की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है की ये रील वीडियो खुरई के ग्रामीण थाने से निकलते हुए शूट किया गया है। जिसमें नज़र आ रहा है की दो युवक थाने से निकल रहे हैं। फिलहाल पुलिस युवकों की तलाश में जुटी हुई है जिनके पकड़े जाने के बाद नियमानुसार कार्यवाई की जायेगी।
हालांकि रील को कब शूट किया गया है इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन युवकों ने जिस तरह से वीडियो शूट किया उससे वह मुसीबत में जरूर फंस गए हैं। जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला खुरई ग्रामीण थाने के बाहर का बताया जा रहा है। जिसमें दो युवक थाने से निकलते हुए नजर आ रहे हैं। इसी दौरान कैमरा ऑन कर रील बनाना शुरू कर देते हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो रहा है। रील बनाने के इस अंदाज को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद अब पुलिस ने वीडियो की जांच कर संबंधित युवाओं के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।