Sagar- दामोदर यादव का सामना होने से पहले पुलिस ने करणी सेना के ओकेंद्र राणा को हिरासत में लिया
सागर में शनिवार को आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव की सभा आयोजित की गई। जिसका विरोध करने करणी सेना सड़कों पर उतरी। हरियाणा से लेकर प्रदेश भर से करणी सेना के कार्यकर्ता सागर पहुंचे। जिन्हें पुलिस ने बीना, मंडी बामौरा समेत अन्य स्थानों पर रोक दिया। शहर में मौजूद हिंदूवादी नेताओं को गिरफ्तार किया गया। इसी बीच पुलिस सुरक्षा में आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव धर्माश्री स्थित संविधान चौक पर पहुंचे। जहां सभा को संबोधित किया।
सभा खत्म होने के बाद करणी सेना के नेता मोतीनगर चौराहे पर पहुंच गए। जहां पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ओकेंद्र राणा, इंदल सिंह राणा समेत अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया हैं जिन्हें थाने में बैठाकर रखा गया है। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही थाने के बाहर करणी सेना के कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई। जिन्हें समझाइश देकर पुलिस ने वापस भेजा है।