सरकारी स्कूल ने फिर किया शर्मसार, बच्चों को खाने में परोस दी इल्ली, समूह बांट रहा था भोजन
सरकारी स्कूल से फिर एक बार शर्मसार किये जाने का मामला सामने आया है। बच्चों को स्कूल में मध्यान्ह भोजन तो बांटा गया। लेकिन साथ में इल्ली भी परोस दी गई। मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। खाने में इल्ली की तस्वीरें भी सामने आई है। मामला शिवपुरी जिले के करैरा क्षेत्र के पीएम श्री सरकारी कन्या एकीकृत स्कूल का है। जहां बच्चों को मध्यान भोजन में इल्ली निकली। बताया गया की बीते शुक्रवार की दोपहर मध्यान भोजन जब समूह से आया तो उसमें दिए जाने वाले चावल में बच्चों को इल्ली परोस दी गई l जब बच्चों ने इसकी शिकायत स्कूल के प्राचार्य से की तो उन्होंने समूह संचालक को बुलाकर खाना वापस कर दिया। बताया गया की इस घटना के सामने आने के बाद मौके पर अधिकारी पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की l
प्राचार्य ब्रजेंद्र तिवारी के मुताबिक समूह से खाना वितरित किया जाता है उन्होंने कहा की स्कूल में किचन सेट नहीं है l उन्हें जैसे ही खाने में इल्ली की जानकारी मिली तो खाना बंद करवा दिया गया था। इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है।
मामला सामने आने के बाद मौके पर पहुंचे विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुकेश शर्मा का कहना है की प्रस्ताव बनाकर एसडीएम के पास भेज दिया है l बच्चों के भोजन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी l
बच्चों को मिलने वाले मध्यान्ह भोजन में इल्ली निकलने का ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि इससे पहले भी भोजन की गुणवत्ता को लेकर कई दफा सवाल खड़े हो चुके हैं। देखने वाली बात ये है की इस मामले में क्या कार्यवाई की जाती है।------