Sagar- भूसे के ढेर में छिपा था खतरनाक कोबरा सांप, दहशत में था परिवार, फिर पहुंचा सर्प मित्र
सागर जिले के गढ़ाकोटा क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर के पास सांप दिखाई दिया। जिससे हड़कंप मच गया। क्योंकि ये कोबरा सांप था जो काफी जहरीला माना जाता है। कहा जाता है की अगर कोबरा किसी को डस ले और समय पर इलाज न मिले तो बड़ी घटना घट सकती है। परिवार के लोगों ने तत्काल इस बात की सूचना सर्प मित्र को दी। युवक मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आखिरकार सांप को पकड़ लिया। रेस्क्यू किये जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बाद में सांप को जंगल में छोड़ दिया गया।
बताया जा रहा है की गढ़ाकोटा के चौरई गांव में सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गयी थी। वह भूसा रखने वाली जगह पर घुस गया था। बड़े-बड़े भूसे के बोरों के ढेरों के बीच सांप नज़र आ रहा था। दहशत का माहौल बना रहा। इस बात की सूचना सर्प मित्र आकाश को दी गयी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा और बेहद सावधानी बरतते हुए सावधानी के साथ सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया। सर्प मित्र आकाश ने सांप को काबू में करने के बाद आबादी क्षेत्र से दूर जगंल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। रेस्क्यू के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।वहीं स्थानीय लोगों ने सर्प मित्र आकाश की तत्परता और साहस की सराहना की।
उसने बताया की ये कोबरा प्रजाति का सांप है जो काफी जहरीला और खतरनाक माना जाता है। अगर इस तरह का सांप काट ले तो सीधे जिला अस्पताल जाकर अपना इलाज कराएं। ताकि अनहोनी से बचा जा सके।