सरकारी जमीन पर कब्जे की बात पर दो पक्ष आमने-सामने, जमकर चले लाठी-डंडे, 10 राउंड फायरिंग !

 

सरकारी जमीन पर कब्जा किये जाने की बात को लेकर दो पक्ष समन-सामने आ गए। दोनों में ऐसा विवाद हुआ की देखते ही देखते बात बिगड़ गयी और जमकर लाठी डंडे चल गए। यही नहीं फायरिंग तक हो गयी। दोनों तरफ से दस राउंड फायर हुए। इस दौरान तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो सायरन सुनकर लोग बंदूकें लेकर भाग निकले। वारदात मुरैना जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र के नाका गांव से सामने आई है। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। कोतवाल गांव के पहाड़ पर करीब एक बीघा सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ।

 

 

बताया गया की नाका गांव के मोती सिंह गुर्जर, लल्ला गुर्जर, जनका सिंह गुर्जर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से सरकारी जमीन पर खंडा डालने पहुंचे थे। तभी वहां पहले से रह रहे तहसीलदार सिंह गुर्जर ने इसका विरोध किया। उन्होंने इसका विरोध करते हुए कहा की उनके मकान के पास सरकारी जमीन पर कब्जा क्यों किया जा रहा है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। और बात मारपीट तक पहुंच गई। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे।

 

 

इस दौरान तहसीलदार गुर्जर, भुजवल गुर्जर और करतार गुर्जर को गंभीर चोटें आईं। विवाद यहीं नहीं रुका। आरोप है की तभी वहां मोती सिंह गुर्जर पक्ष के मुनेश गुर्जर और बृजराज गुर्जर बंदूक लेकर आ गए और उन्होंने जमकर फायरिंग शुरू कर दी। आरोप है की बृजराज और मुनेश ने बंदूकों से करीब पांच से छह राउंड फायर किए। वहीं इसके जवाब में तहसीलदार सिंह की ओर से भी करीब चार से पांच राउंड फायरिंग किए जाने की बात सामने आई। दोनों पक्षों से करीब 10 राउंड फायर होने से क्षेत्र में दहशत फ़ैल गई।

 

सूचना मिलते ही माताबसैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन सायरन सुनते ही फायरिंग कर रहे लोग बंदूकें लेकर मौके से भाग गए।
पुलिस ने तहसीलदार सिंह गुर्जर की शिकायत पर मोती सिंह गुर्जर, जनक सिंह गुर्जर लल्ला , बृजराज सिंह गुर्जर और मुनेश सिंह गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जमीन पर कब्जे और फायरिंग के आरोपों को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

 

 


By - Sagar tv news
20-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.