स्कूल छात्राओं से भेदभाव और महिला टीचर को धमकाने के आरोप,नाराज़ छात्राओं ने लगाया जाम,प्रिंसिपल पर आरोप !

 

सीएम राइज स्कूल के प्रभारी प्रिंसिपल पर छात्राओं के साथ भेदभाव और एक महिला टीचर को धमकाए जाने के गंभीर आरोप लग रहे हैं। जिसको लेकर स्कूल की छात्राएं सड़कों पर उतरकर मुख्य सड़क पर धरने पर बैठ गई। छात्राओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रिंसिपल पर कार्यवाई की बात कही। प्रदर्शन की वजह से सड़क पर काफी देर तक जाम के हालात बने रहे। मामला उज्जैन जिले के तराना क्षेत्र से सामने आया है। सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और छात्राओं को समझाइश दी गई।

 

 

बताया गया की शनिवार को तराना में अचानक बवाल हो गया। सीएम राइज स्कूल के प्रभारी प्रिंसिपल पर भेदभाव और महिला टीचर को धमकाने का आरोप है। जिसको लेकर पीएम श्री कन्या स्कूल की छात्राएं मेन रोड पर धरने पर बैठ गई। प्रिंसिपल की मनमानी के खिलाफ छात्राएं उग्र हो गईं। जहां तराना के मुख्य मार्ग को जाम करते हुए धरने पर बैठ गईं। छात्राओं ने आरोप लगाया की प्रिंसिपल ने ही उन लोगों के साथ भेदभाव किया।

 

साथ ही स्कूल की एक महिला शिक्षिका को धमकाया। उनका कहना था की सीएम राइज के प्रिंसिपल द्वारा लगातार पीएम श्री स्कूल की छात्राओं को कमतर आंका जा रहा है। उनकी बातों को भी अनसुना किया जा रहा है। जब महिला शिक्षिका ने इसका विरोध किया तो प्रिंसिपल ने उन्हें भी धमका दिया। जिसके के विरोध में सभी छात्राएं एकजुट होकर सड़क पर उतर आईं। उनका कहना था की वह अपनी टीचर का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसलिए प्रिंसिपल पर कार्यवाई की जाए।

 

 

छात्राओं का ये भी आरोप है की इस मामले की शिकायत जब जिला अधिकारी तक पहुंची तो पीएम श्री कन्या स्कूल की प्रिंसिपल को ही धमका दिया। जिससे छात्राओं में और ज्यादा आक्रोश फैल गया। उन्होंने प्रिंसिपल पर कार्रवाई की बात कर शिक्षिका को न्याय दिए जाने की बात कही थी। काफी समझाइश और आश्वासन के बाद छात्राएं राजी हुई।

 

 


By - Sagar tv news
20-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.