लोकार्पण के 18 दिन बाद सरकारी बिल्डिंग में दरारें,मंत्री कलेक्टर से बोले जांच करो, बड़े मगरमच्छों को पकड़ो
करीब 21 दिन पहले एक सरकारी बिल्डिंग का लोकार्पण किया गया था। लेकिन 18 दिन बाद ही उसमें जगह-जगह दरारें आ गयी थी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस बिल्डिंग का उद्घाटन किया था। जिसकी तस्वीरें सामने आने के बाद प्रशासन की जमकर किरकिरी हुई। वहीं अब इस मामले में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कलेक्टर को जांच का आदेश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा की भू माफिया को बख्शा नहीं जाएगा। दरअसल ये मामला शिवपुरी जिले के बामोर कला का है। जहां उप तहसील की नवीन बिल्डिंग में दरारे उभर आई हैं।
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अधिकारीयों को सख्त हिदायत भी है। उन्होंने कहा की वह अपना काम ठीक से करें। वहीं भू-माफियाओं को लेकर भी उन्होंने अधिकारीयों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा की शहर से शुरुआत की जाए। बड़े-बड़े मगरमच्छों को पहले पकड़ना है। इसी को लेकर कलेक्टर और एसपी को साफ़ निर्देश दिए गए हैं की किसी व्यक्ति को राजनीतिक संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए जिससे आम जनता को कोई परेशानी ना हो l
केंद्रीय मंत्री सिंधिया शनिवार की देर रात गुना से शिवपुरी पहुंचे थे। जहां कलेक्ट्रेट में दिशा की बैठक लेने के बाद पत्रकारों से चर्चा की l इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। वहीं बामोर कला में बनी नई तहसील की बिल्डिंग में आई दरारों का मुद्दा भी उठा तो मंत्री सिंधिया ने कलेक्टर से कहा कि इस पूरे मामले की जांच करो l
गौरतलब है की बीते महीने 31 अगस्त को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बामोर कला में नई तहसील भवन का उद्घाटन किया था। लेकिन महज 18 दिन बाद ही भवन की दीवारों में दरार आ गई और टाइल्स धस गए थे l बैठक में ये मामला उठाने पर सिंधिया ने कलेक्टर से जांच की बात कही।-