पत्नी करती थी देवर से बात, पति ने पत्नी फिर तीनों बच्चों को कुल्हाड़ी मार डाला, चौंकाने वाला खुलासा
एक पति ने बेहद खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था उसने अपनी पत्नी को तो कुल्हाड़ी से काटा ही साथ ही तीन मासूम बच्चों की भी कुल्हाड़ी से जान ले ली। इसके बाद वह घर के बाहर बैठा रहा। दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव से सामने आये इस मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। आरोपी पति का कहना है की उसकी पत्नी, देवर यानि उसके छोटे भाई के साथ बात करती थी। जिन्हे पहले भी समझाया था। लेकिन नहीं मानी तो उसने घातक कदम उठाते हुए उसका मर्डर कर दिया, बच्चों को भी मार डाला।
बता दें की कबीरपुर गांव में शनिवार तड़के 4.30 बजे पति ने पत्नी समेत तीन मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से जान ले ली। जिसके बाद वह कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर ही बैठा रहा। जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया था। आरोपी का नाम द्वारका है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया की उसके छोटे भाई का दिल्ली से बार-बार गांव आना भी वजह बना। पत्नी के मर्डर के बाद बच्चों का क्या होता उन्हें कौन देखता उसलिए उनकी भी जान ले ली। बताया गया की वारदात की रात पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ।
जिस समय हमला हुआ, उस समय कीर्तन चल रहा था। स्पीकर की तेज आवाज में कुछ सुनाई नहीं दिया। आरोपी द्वारका ने सबसे पहले घर के अंदर मिट्टी के चबूतरे पर लेटी पत्नी खेमाबाई पटेल 30 उम्र साल के सिर पर कुल्हाड़ी मारी। इसके बाद उसके बाजू में लेटे सबसे छोटे बेटे राजा 1 साल के गले पर कुल्हाड़ी से वार किया। वहीं इसके बाद मंझला बेटा उमेश 4 साल और बेटी उर्मिला 7 का भी मर्डर कर दिया।
आरोपी द्वारका अपने छोटे भाई हरिशंकर पटेल और खेमा के बीच संबंध होने के संदेह करता था। वह दिल्ली में गार्ड की नौकरी करता है। हरिशंकर जब भी गांव आता तो देवर- भाभी में बातचीत होती थी। जिस पर द्वारका का पत्नी से विवाद होता। वारदात वाली शाम भी उसका भाई गांव आया था। जिसके दिल्ली रवाना होने के बाद आरोपी ने योजना बनाई। उसका कहना है की उसका करीब पांच महीने पहले भी पत्नी से इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। तब उसने पत्नी पर हासिये से वार किया था। लेकिन उसके न मानने पर खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।