सागर-जमकर गरमाया दामोदर यादव और करणी सेना का मामला, राहतगढ़ से चकमा देकर पहुंचे मोतीनगर
बीते शनिवार को सागर जिले में मामला काफी गर्माया रहा। आज़ाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव का सागर दौरा था। लेकिन करणी सेना ने भी चेतावनी देते हुए उन्हें यहां न आने देने और उनका विरोध करने की बात कही थी। इसी को लेकर सागर में जमकर बवाल भी देखने को मिला। वहीं राहतगढ़ में भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। ताकि करणी सेना के लोगों को रोका जा सके। उनके काफिले को जिले की सीमा से पहले ही रोक लिया था। लेकिन करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुलिस को छकाने में सफल रहे। और बुलेट बाइक से मोतीनगर पहुंच गए थे।
एक तरफ दामोदर यादव सागर पहुंचे वहीं करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा भी पुलिस को चकमा देकर सागर पहुंच गए थे। जिन्हे बवाल के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया था।
बता दें की इस दौरान पूरा प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर था। दामोदर यादव के सागर आने को लेकर और करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा के सागर दौरे को लेकर पुलिस पहले से सजग थी। इसी को लेकर राहतगढ़ में भी थाना पुलिस ने चाक चौबंद व्यवस्थाएं की थी। भोपाल तिराहा,विदिशा तिराहा और खुरई तिराहे पर राहतगढ़ के अलावा कई थानों का बल मौजूद था।
क्यूआरएफ कंपनी के भी दो प्लाटून के जवान भी मौजूद थे। तीनों तिराहों पर शहर के अंदर आने वाले हर वाहन की जांच पड़ताल की गयी। इस दौरान एहतियात के तौर पर कुछ करणी सेना की गाड़ियां और उसमें बैठे कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया। दोपहर करीब 3 बजे तक इस तरह की कार्यवाई चलती रही।
वाहनों की चेकिंग के चलते कुछ हद तक जाम के हालत बनते रहे। एम्बुलेंस भी जैम में फंस गयी थी। तब एसडीओपी योगेंद्र प्रताप सिंह भदोरिया ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस को निकलवाया। राहतगढ़ पुलिस में करणी सेना के काफिले को सीमा के पहले ही रोक लिया था। बावजूद इसके ओकेन्द्र राणा चकमा देकर बुलेट से मोतीनगर पहुंच गए थे। जिसके बाद जमकर बवाल हुआ और कई लोगों को हिरासत में लिया गया था।