सागर- CNG भरवाने के बाद सड़क पर आई कार, बस न दिखने से हुई टक्कर, 4 व्यापारी नहीं बच सके !

 

 

 


बीते शनिवार को सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ था। जहां चनाटौरिया क्षेत्र में एक कार यात्री बस से जा टकराने के बाद चार व्यापारियों की जान चली गयी थी। जबकि एक घायल हुए था। इस मामले में जो बात सामने आई वह हैरान करने वाली है। दरअसल सागर-दमोह रोड पर सीएनजी भरवाने के बाद कार जैसे ही सर्विस रोड से मुख्य सड़क पर आई तो टर्न लेते समय टापरा रखा होने से बस दिखाई नहीं दी। इसके बाद भीषण हादसा हुआ और हरियाणा पासिंग कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवाल पांच में से चार ने दम तोड़ दिया। जबकि बस भी सड़क किनारे खाई में उतर गई। जिससे सवारियों को मामूली चोटें आई थी।

मृतकों में बंडा निवासी एसी-कूलर कारोबारी प्रशांत जैन और सागर निवासी कृषि उपकरण कारोबारी निर्मल उर्फ मुन्ना जैन शामिल हैं। इस हादसे में हरियाणा के दो प्रतिष्ठित व्यापारियों की भी जान चली गई। जिनमें 43 साल के विकास कुमार और 38 साल के हरिकृष्ण यादव शामिल हैं। जबकि हरियाणा का ही एक युवक गंभीर घायल है।

जानकारी के मुताबिक चनाटोरिया के पास कार सीएनजी फिलिंग स्टेशन से गैस फिलिंग के बाद एप्रोच रोड से सीधी सागर-दमोह रोड पर आई। तभी गढ़ाकोटा तरफ से आ रही बस सीधी कार से जा टकराई। बस की रफ्तार तेज होने से चालक को दिखाई नहीं दी। कार के मुख्य रोड पर आते ही जबरदस्त भिड़ंत हुई। और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में उतर गई। राहगीरों ने सवारियों को निकाला। बस के ड्राइवर को भी चोट आई थी।

मृतक विकास और हरिकृष्ण हरियाणा के प्रतिष्ठित व्यापारी बताए जा रहे हैं। उनके सागर के प्रशांत और निर्मल से व्यापारिक संबंध हैं। व्यापारी दमोह पथरिया में वेयर हाउस के लिए जमीन देखने कार से सागर आए थे। पथरिया जाते समय हादसे का शिकार हुए। फिलहाल बहेरिया थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।-


By - sagar tv news
20-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.