दो दिन से लापता युवक को लेकर आई बुरी खबर, डैम में मिला, परिजनों ने लगाए मर्डर के आरोप !
दो दिन से लापता युवक को लेकर बुरी खबर सामने आई है। उसकी डेड बॉडी डैम में उतराती हुई मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बॉडी को बाहर निकलवाते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। घटना उज्जैन जिले के नागदा बिरलाग्राम थाना क्षेत्र की है। उन्हेल निवासी 22 साल के लापता युवक की तलाश की जा रही थी। लेकिन उसकी डेड बॉडी मिली। जिससे परिजनों ने मर्डर किये जाने के आरोप लगाये हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है की नागदा के नायन डैम में दो दिन से लापता निखिल राठौर की बॉडी मिली। पुलिस को इस बात की सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची। मृतक निखिल के परिजनों ने बीते 18 सितंबर की शाम उन्हेल थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। निखिल रतलाम से उन्हेल स्थित अपने घर के लिए निकला था। लेकिन घर नहीं पहंचा। तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिवार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को शुरुआती जांच में निखिल की मोटरसाइकिल भी घटनास्थल के पास मिली। पुलिस ने बाइक को जांच में शामिल किया वहीं घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।
इस मामले में निखिल के परिवार ने मर्डर की आशंका जताहै। उनका कहना है की निखिल घर के लिए निकला था और बाद में उसकी बॉडी डैम में मिली। मामले में जांच के लिए उज्जैन से एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। टीम ने घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए हैं।
फिलहाल पुलिस ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू की है। परिजनों के मर्डर की आशंका को भी शामिल किया गया है। आगे की कार्यवाई की जा रही है।