लाखों की चोरी का खुलासा, 24 लाख का मशरूका बरामद, शातिर चोर पर कई जिलों में अपराध दर्ज
करीब 15 लाख रूपये की चोरी की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करने में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। जो काफी शातिर किस्म का है उसका आपराधिक रिकॉर्ड है साथ ही कई मामले भी दर्ज हैं। छतररपुर जिले की पुलिस ने मामले का खुलासा किया। बताया गया की ओरछा रोड थाना क्षेत्र के धमोरा गांव में बीते 9 सितंबर को विजय सिंह यादव के घर में चोरी हुई थी। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषणों के साथ वारदात में इस्तेमाल वाहन भी जब्त किया है। पुलिस ने कुल करीब 24 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया।
धमोरा गांव में बीते 9 सितंबर को विजय सिंह यादव के घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के कीमती जेवर चोरी कर लिए थे। जिसकी कीमत 15 लाख रुपये बताई गई थी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने आसपास जांच पड़ताल करते हुए सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जहां तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंची। पुलिस ने चरण अहिरवार, निवासी अलीपुरा थाना क्षेत्र को गिरफ्तार किया। पूछताछ और उसकी निशानदेही पर चोरी किये गए जेवर बरामद किये। साथ ही वारदात में इस्तेमाल वाहन भी जब्त किया। इस तरह 24 लाख का मशरूका बरामद किया गया।
पुलिस का कहना है की आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। झांसी, निवाड़ी, महोबा समेत अन्य जिलों में चोरी और मर्डर के प्रयास जैसे मामले शामिल हैं। पुलिस उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाल रही है यह पता लगाया जा रहा है की उसने छतरपुर में और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। उसके साथ और कौन शामिल था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। सभी पहलुओं को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।------ मामले में एसपी रजत सकलेचा ने जानकारी दी।------