Sagar-नकली शराब से उजागर हथियारों का खेल, किसी ने पत्नी किसी ने मां के नाम से लिए शस्त्र लाइसेंस
सागर के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में जहरीली शराब ने 37 लोगों की जान ले ली। इसके बाद शुरू हुई पुलिस व प्रशासन की कार्रवाई में लाइसेंसी हथियारों का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। घटना के बाद जिला प्रशासन द्वारा पिछले 10 दिन में आरोपी व उनके परिजनों के नाम से लिए गए कुल 5 शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए हैं।
इनमें तीन लाइसेंस ऐसे हैं, जो घर की महिलाओं के नाम पर लिए गए। किसी ने मां तो किसी ने अपनी पत्नी के नाम से शस्त्र लाइसेंस लिए, लेकिन उनका उपयोग महिलाओं ने नहीं, बल्कि पुरुष ही करते रहे। इस बात की पुष्टि खुद पुलिस के प्रतिवेदन से हो रही है। महिलाओं के नाम शस्त्र लाइसेंस लेने की सबसे बड़ी वजह यह रही कि तीनों मामलों में बेटे और पतियों पर आपराधिक मामले दर्ज थे
बंडा क्षेत्र के ततरवारा गांव में जहरीली शराब की फैक्टरी चलाने वाले आरोपी चंदू राजा उर्फ चंद्रभान सिंह राजपूत ने 2020 में अपनी पत्नी हेमलता राजपूत के नाम पर शस्त्र लाइसेंस लिया और एक राइफल खरीदी। चंदू पर अब तक बंडा, विनायका, देवरी व केसली थाना में कुल 9 अपराध पंजीबद्ध हैं। इसमें से 7 आपराधिक मामले 2020 के पहले के हैं, जिसमें हत्या, हत्या के प्रयास, बलवा, चोरी सहित अन्य तरह के अपराध शामिल हैं। यही कारण है कि उसने खुद की द की जगह अपनी पत्नी के नाम से शस्त्र लाइसेंस लिया। इस लाइसेंसी बंदूक को चंदू राजा ही अपने साथ लेकर घूमता था और लोगों और लोगों को डराता था।
कलेक्टर ने बहेरिया थाना क्षेत्र के रुसल्ला गांव निवासी लवली ठाकुर पति संदीप सिंह कुशवाहा के नाम पर दर्ज शस्त्र लाइसेंस निरस्त किया है। इस लाइसेंस पर एक पिस्टल व एक 315 बोर राइफल दर्ज है। लाइसेंसधारी लवली ठाकुर शराब कांड के आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी हैं। वहीं लवली के पति संदीप सिंह कुशवाहा के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत 4 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
शराब कांड के मुख्य आरोपी मनीष उर्फ यशवंत सिंह लोधी ने 2023 में अपनी मां शीलादेवी लोधी पति कोमल लोधी के नाम से शस्त्र लाइसेंस बनवाया और 315 बोर राइफल ली। ला। पुलिस पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा दिए गए प्रतिवेदन के अनुसार, बंडा निवासी आरोपी मनीष लोधी एक आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध 11 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी मनीष लोधी अपनी मां शीलादेवी की लाइसेंसी बंदूक का दुरुपयोग कर लोगों को डराता-धमकाता था