नवजात बच्चे के गृहप्रवेश कार्यक्रम में खुलेआम हवाई फायर, पुलिस तक पहुंचा वीडियो,अब युवक की तलाश !
एक नवजात बच्चे का ग्रह प्रवेश कार्यक्रम था। इस दौरान खुलेआम बंदूक से हर्ष फायर किये जाने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद अब युवक मुसीबत में आ गया है। क्योंकि हर्ष फायरिंग पर प्रतिबंध है। मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद जांच शुरू की गई है। घटनाक्रम मुरैना जिले के स्टेटशन रोड थाना क्षेत्र से सामने आया है। बताया गया की हर्ष फायरिंग पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इसके बाद भी खुलेआम हथियार लहराकर नवजात शिशु के गृह प्रवेश की खुशी में हवाई फायरिंग किया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक हथियार लहराते हुए लगातार तीन बार फायर करता दिखाई दे रहा है।
ये पूरा मामला स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के बड़ोखर चौराहा रोड का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो के मुताबिक परिवार में नवजात शिशु का आगमन था। जिसकी खुशी में एक युवक ने सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराते हुए तीन हवाई फायर किए। जबकि इस दौरान आसपास कई लोग मौजूद थे। ऐसे में लापरवाही से बड़ा हादसा भी हो सकता था।
हालांकि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। वीडियो की जांच कर यह पता लगाने में जुटी है की ये घटना कब की है फायरिंग करने वाला युवक कौन है। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वीडियो में दिखाई दे रहा हथियार लाइसेंसी है या अवैध।
फिलहाल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। जिसके बाद सम्बंधित पर नियमानुसार कार्यवाई की जाएगी। सागर टीवी न्यूज़ पूर्ण रूप से वीडियो की पुष्टि नहीं करता है