बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 9 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |

 

एमपी के सागर संभाग की टीकमगढ़ पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को भी पकड़ा गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 9 मोटरसाइकिल, एक नंबर प्लेट और वाहन काटने-खोलने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक बरामद वाहनों और अन्य सामान की कुल कीमत करीब 3 लाख 90 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य वारदातों और गिरोह से जुड़े दूसरे लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

 

 

दरअसल, 21 सितंबर की सुबह टीकमगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग अनगढ़ा बाईपास के पास चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस ने मौके से संदिग्धों को पकड़कर जब पूछताछ और वाहनों की जांच की तो पूरे मामले का खुलासा होता चला गया। जांच के दौरान बरामद मोटरसाइकिलों में से दो बाइक टीकमगढ़ कोतवाली क्षेत्र में दर्ज चोरी के मामलों से संबंधित पाई गईं।

 

 

वहीं पुलिस के अनुसार, बाकी सात मोटरसाइकिलें टीकमगढ़ जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अलावा झांसी और महरौनी क्षेत्र से चोरी की गई थीं। इससे पुलिस को गिरोह के अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय होने के संकेत मिले हैं। गिरफ्तार आरोपियों में अमन खान, धर्मेंद्र उर्फ धम्मू बंशकार, जितेंद्र उर्फ जित्तू बंशकार, साहिल साहू, दिलीप कुशवाहा और हर्ष प्रजापति शामिल हैं। इनके साथ एक विधि-विरुद्ध बालक को भी पकड़ा गया है। वहीं चोरी के वाहनों को खरीदने के आरोप में संतोष अहिरवार को भी पुलिस ने पकड़ा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गिरोह ने अब तक कितनी मोटरसाइकिलें चोरी की हैं और चोरी के वाहनों को कहां-कहां खपाया जाता था।

 

 


By - Sagar tv news
21-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.