चरि त्र संदेह में पत्नी की ह त्या, मां के साथ अस्पताल पहुंचा आरोपी पति

 

एमपी के रीवा से रिश्तों को झकझोर देने वाला हत्या का मामला सामने आया है। चरित्र पर संदेह को लेकर पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति अपनी मां के साथ घायल पत्नी को लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान काजल साकेत के रूप में हुई है, जबकि उसके पति का नाम राजेंद्र साकेत बताया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक राजेंद्र हैदराबाद में रहकर काम करता था और घटना वाले दिन ही अपने गांव लौटा था। दूसरी ओर काजल भी अपने मायके से ससुराल पहुंची थी। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

परिजनों और पुलिस को मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति अपनी पत्नी के किसी रिश्तेदार युवक से फोन पर बातचीत करने को लेकर नाराज था। राजेंद्र का आरोप था कि उसने पत्नी को पहले भी उस युवक से बातचीत नहीं करने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि विवाद के दौरान राजेंद्र ने धारदार हथियार से काजल पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके शरीर से काफी खून बह गया। घटना के बाद आरोपी की मां भी मौके पर पहुंची। इसके बाद राजेंद्र अपनी मां के साथ घायल काजल को लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों ने महिला की जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतका के पिता, जो मझगमा निवासी बताए जा रहे हैं, ने आरोप लगाया कि घटना के बाद राजेंद्र ने उन्हें फोन कर गाली-गलौज करते हुए घटना की जानकारी दी। फिलहाल मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों, पति-पत्नी के बीच हुए विवाद और हमले में इस्तेमाल हथियार समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है। चरित्र संबंधी संदेह में हुई इस कथित हत्या ने एक बार फिर घरेलू विवाद के हिंसक रूप लेने को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


By - sagar tv news
21-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.