Sagar- कांग्रेस ने पीएम आवास की कमियों को किया उजागर,दीवारों से झड़ रहा प्लास्टर,डर के साये में लोग !

 

सागर के कनेरा क्षेत्र में पीएम आवास योजना के तहत कॉलोनी बनी हुई है जिसमें कई परिवार रहते हैं। लेकिन यहां रहने वाले लोगों में भय का माहौल है। जनहानि की आशंका बनी हुई है। आरोप है की दीवारों से प्लास्टर झड़ रहा है पिलर खोखले हो रहे हैं। दीवारों में दरारें पड़ गयी हैं। हाथ लगाने मात्र से ही प्लास्टर हाथ में आ जाता है।

 

 

 

गंदगी का आलम ऐसा है की जहां देखो वहीं गंदगी है। कई फ्लैटों में प्लास्टर उखड़ कर गिरने की कगार पर है। हितग्राही असुरक्षा के बीच रहने को मजबूर हैं ये सारे आरोप हम नहीं बल्कि कांग्रेस ने लगाए हैं। उन्होंने मौके पर जाकर हकीकत को देखा और लोगों की पीड़ा को समझा। साथ ही बदहाली को उजागर किया। कांग्रेस शहर अध्यक्ष महेश जाटव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के आरोप लगाए।

 

 

 

बता दें कनेरा स्थित प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी का शहर अध्यक्ष महेश जाटव, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव के नेतृत्व में कांग्रेस के पार्षद दल ने संयुक्त रूप से निरीक्षण कर जायजा लिया।

कांग्रेस का आरोप है की यहां जगह-जगह गंदगी पसरी हुई है। जलभराव की समस्या है। फ्लैटों की जर्जर स्थिति है। कईयों में तो प्लास्टर उखड़कर गिर रहा है। जिससे कभी भी घटना दुर्घटना हो सकती है।

 

 

 


शहर अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा की भाजपा सरकार ने बड़े-बड़े होर्डिंगों से प्रचार-प्रसार किया गया की हम गरीबों को झोपड़ी से मकान में रहने का अधिकार देंगे। हाथ लगाने से दीवार गिर रही है ऐसे में सोच सकते हैं की लोगों का जीवन कितना सुरक्षित होगा। जबकि भाजपा के नेता विधायक मंत्री सब सुरक्षित हैं। महेश जाटव ने भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी के आरोप लगाए। इसी दौरान एक महिला और एक युवती ने उन्हें अपनी परेशानी बताई। जिसमें संभावित खतरे और डर की वजह से महिला ने कहा की उसके द्वारा जमा किये गए बीस हजार रूपये वापिस किये जाएं। तो युवती को आवास आवंटित हो गया है लेकिन अभी मिला नहीं।

 

 

 

 

वहीं नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव ने कहा की भाजपा के कार्यकर्ताओं से लेकर निगम के हर कर्मचारी को यहां की समस्याएं पता हैं लेकिन उनकी आंखों पर काला चश्मा लगा हुआ है। उन्होंने कहा की यहां पर कई समस्याएं हैं।
इस दौरान कई अन्य कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी रही।------


By - sagar tv news
22-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.