Sagar-बरसते पानी में गरजे शिवसैनिक! मंत्री का फूका पुतला, पुलिस झूमाझटकी

 

सागर के बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतो से आक्रोशित शिवसैनिको ने आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया, इस दौरान पुतला को लेकर पुलिस और शिवसैनिकों में हल्की झड़प भी देखने को मिली, जब शिवसैनिक आबकारी मंत्री का पुतला जलाने का प्रयास कर रहे थे तो भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शिवसैनिकों से पुलिस ने पुतला छीना लेकिन इसके तुरंत बाद शिवसैनिकों ने दूसरा पुतला निकाल कर दहन कर दिया शिवसेना उप राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने कहा कि जहरीली शराब का कारोबार जिले भर में अरसे से हो रहा है प्रदेश सरकार समय रहते अवैध शराब माफियो पर कार्रवाई करती तो इतनी मौते नहीं होती, आरोप लगाया की इस घटना में मौतो का आंकड़ा 50 पार है इसके के बाद भी अभी तक आबकारी मंत्री का इस्तीफा ना लेना इस बात को साबित करती है की जहरीली शराब से हुई मौतो की जिम्मेदार प्रदेश सरकार है

 

 

 

 

शिवसेना जिला प्रभारी विकास सिंह ने कहा कि बंडा में 50 से अधिक मौतो हो चुकी है और मौतो का आंकड़ा निरंतर बढ़ता जा रहा है लेकिन प्रशासन जहरीली शराब से होने वाली मौतो के आंकड़े कम बता रही है अब मृतकों के परिवारों को मुआवज़ा कैसे मिलेगा शिवसेना जिला प्रमुख दीपक सिंह लोधी ने कहा कि रानीपुरा में लाखो रुपये की पकड़ी गई ब्रांडेड शराब किसकी है इसका अभी तक खुलसा नहीं होना भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है और शिवसेना द्वारा दो वर्ष पहले से लागतार जहरीली शराब की शिकायते कर रही थी लेकिन प्रशासन ने गंभीरता नहीं बरती और उनका ही परिणाम है कि बंडा में इतनी बड़ी घटना हुई


By - sagar tv news
22-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.