कलेक्टर से मिलने की ज़िद 4 घंटे धूप में तपती रही छात्राएं, बोली जब तक कलेक्टर नहीं मिलते नहीं हटेंगे!
कलेक्टर से मिलने की जिद में बड़ी संख्या में स्कूल की छात्राएं करीब चार घंटे तक चिलचिलाती धूप में बैठी रहीं। वह किसी भी कीमत पर उठने को तैयार नहीं थी। उनको काफी समझाइश दी गयी। बात करने की भी कोशिशें की गई। लेकिन वह कलेक्टर से मिलने की ज़िद पर अड़ी हुई थी। जबकि प्रशासनिक अमला लगातार उन्हें समझाने की कोशिश करता रहा। तस्वीरें उमरिया जिले के पाली क्षेत्र के सरकारी गर्ल्स स्कूल से सामने आई हैं। बाद में एसडीएम ने सभी छात्राओं को बंद हॉल में बुलाया जहां उनकी समस्याएं सुनी गई। जिसके बाद छात्राओं ने अनशन ख़त्म किया।
छात्राओं की माने तो उन्होंने पहले भी अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखी थीं। लेकिन समाधान नहीं हुआ। सूचना मिलने के बाद मौके पर एसडीएम मीनाक्षी बंजारे, तहसीलदार नीलेश मरावी और थाना प्रभारी गोविंद सिंह धुर्वे मौके पर पहुंचे थे। एसडीएम मीनाक्षी बंजारे ने बताया की छात्राओं ने पढ़ाई, लाइब्रेरी समेत कुछ अन्य समस्याएं बताई हैं। उनसे चर्चा कर पढ़ाई की व्यवस्था को और बेहतर कराने का प्रयास किया जाएगा।
वहीं बीईओ रीता पटेल ने बताया की छात्राओं की शिकायत मिलते ही सहायक आयुक्त के निर्देश पर चार बाई लोगों को हटाया गया था। बाद में छात्राओं ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से बुलाकर फिर शिकायत की। जिसके बयान और रिपोर्ट तैयार कर सहायक आयुक्त को कार्रवाई के लिए भेजे गए थे।
इस पूरे मामले में छात्राओं का कहना था की कुछ शिक्षक ठीक से पढ़ाई नहीं कराते, पीटीआई द्वारा खेल गतिविधियां नहीं कराने, खेल सामग्री न होने और लाइब्रेरी बंद रहने समेत प्राचार्य को हटाने जैसी मांगें शामिल हैं।
अब देखने वाली बात ये होती है की आखिर मामले में आगे का कार्यवाई की जाती है।