बाइक चलाकर पहुंचा अस्पताल,रात में हार्निया का ऑपरेशन दो घंटे बाद तोड़ा दम,फिर अस्पताल में हुआ ब वाल !
एक व्यक्ति बाइक से अच्छी खासी हालत में इलाज कराने अस्पताल पहुंचा था। रात करीब दस बजे उसे हार्निया के ऑपरेशन के लिए ले जाया गया। लेकिन देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच उसकी जान चली गयी। जिसके बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा कर दिया। मामला दमोह जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से सामने आया है। बताया जा रहा है की मरीज की जान जाने के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा।
उनका कहना था की जब मरीज अच्छी खासी हालत में था तो उसकी जान कैसे जा सकती है। हंगामा बढ़ा तो पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लेकिन माहौल गहमागहमी का बना रहा। काफी देर तक बवाल होता रहा। परिजनों ने पुलिस में इस बात की शिकायत करते हुए अस्पताल प्रबंधन पर कार्यवाई की मांग की है।
बता दें की ये पूरा मामला दमोह शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन स्थित निजी अस्पताल से सामने आया है। जहां अस्पताल में सोमवार रात हर्निया के ऑपरेशन के दौरान 40 साल के सचिन अग्रवाल ने दम तोड़ दिया। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक सचिन शाम करीब 6 बजे सामान्य हालत में था। जो बाइक चलाकर खुद अस्पताल पहुंचा था। रात करीब 10 बजे उसे ऑपरेशन के लिए ले जाया गया। वहीं रात करीब 12 से 1 बजे के बीच उसके जान जाने की जानकारी दी गई।
मृतक के चाचा राजेश अग्रवाल और चचेरे भाई अमित अग्रवाल ने डॉक्टर पीतांबर बुधवानी और अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। साथ ही जांच की मांग की गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची। इलाज में लापरवाही के आरोप परिजनों ने लगाए हैं। हालांकि ये जांच विषय है। पुलिस का कहना था की डेड बॉडी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई होगी।