जमीन पर नगर निगम का बुलडोजर, अवैध आश्रम का ढांचा ध्वस्त | SAGAR TV NEWS |

 

एमपी के उज्जैन में आगामी सिंहस्थ महापर्व 2028 की तैयारियों के बीच नगर निगम ने सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को लालपुल ब्रिज मार्ग स्थित सिंहस्थ क्षेत्र में नगर निगम की टीम ने माधवानंद आश्रम के अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान नगर निगम का अमला दो भारी-भरकम पोकलेन मशीनों और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा। इसके बाद बिना अनुमति किए गए निर्माण को कुछ ही समय में जमींदोज कर दिया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद इलाके में हलचल बढ़ गई। नगर निगम के भवन अधिकारी राजकुमार राठौर के मुताबिक, लालपुल ब्रिज मार्ग पर सिंहस्थ क्षेत्र में माधवानंद आश्रम द्वारा कथित तौर पर बिना अनुमति निर्माण कराया गया था। निगम की ओर से निर्माण को लेकर पहले ही नोटिस जारी किया गया था। अधिकारी के अनुसार नोटिस के बावजूद निर्माण नहीं हटाया गया, जिसके बाद सोमवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

 

 

कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम के साथ भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि सिंहस्थ क्षेत्र में किए गए अन्य अनधिकृत निर्माणों को भी चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, वर्ष 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ महापर्व आयोजित होना है। इस दौरान देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उज्जैन पहुंचने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन का फोकस सिंहस्थ क्षेत्र की जमीन को अतिक्रमण और अनधिकृत निर्माण से मुक्त रखने पर है, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही और आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं में किसी तरह की परेशानी न हो।

 

 

नगर निगम भवन अधिकारी ने कहा कि पूरे सिंहस्थ क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही है। जिन स्थानों पर अनधिकृत निर्माण चिन्हित किए गए हैं, वहां नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम का कहना है कि सिंहस्थ क्षेत्र की भूमि को संरक्षित रखना प्राथमिकता है और किसी भी अनधिकृत निर्माण को लेकर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अब इस कार्रवाई के बाद सिंहस्थ क्षेत्र में मौजूद अन्य निर्माणों पर भी प्रशासन की नजर है। आने वाले दिनों में और भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई देखने को मिल सकती है।

 

 


By - Sagar tv news
22-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.