भाजपा नेता ने अस्पताल के रैंप पर सरपट दौड़ाई ई-स्कूटी,रोकने पर भी नहीं रुके, अब सुरक्षा पर उठे सवाल
अस्पताल में जो रैंप बुजुर्गों और दिव्यांग मरीजों को लाने ले जाने के लिए बनाया गया। उस पर भाजपा नेता सरपट ई- स्कूटी दौड़ा रहे थे। उन्हें वहां मौजूद गार्ड ने रोका भी, लेकिन आरोप है की उन्होंने एक न सुनी और अपनी मस्ती में चलते बने। अब इस घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। नेता के अस्पताल में ई-स्कूटी से रैंप पर चक्कर लगाए जाने के मामला टीकमगढ़ जिले के खरगापुर सामुदायिक अस्पताल से सामने आया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरगापुर में बुजुर्गों और दिव्यांग मरीजों को ले जाने की सुविधा के लिए बनाए गए रैंप पर ई- स्कूटी दौड़ाई जा रही है। सीसीटीवी के कैद होने वाले भाजपा मंडल महामंत्री प्रशांत शुक्ला हैं।
जिनके अस्पताल के रैंप पर ई-स्कूटी से चक्कर लगाने का पूरा घटनाक्रम का वीडियो अस्पताल परिसर में लगे CCTV कैमरे में कैद हुआ है। जो अब शोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल अस्पताल का रैंप मरीजों, बुजुर्गों, दिव्यांगों और गंभीर हालत में आने-जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया है। ऐसे में इसी रैंप पर ई-स्कूटी चलाए जाने से मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
अस्पताल के सुरक्षा गार्ड रवि का कहना है की अस्पताल के मुख्य गेट पर उसने प्रशांत शुक्ला को ई बाइक ले जाने से मना किया था। लेकिन वह नहीं माने। ई-स्कूटी को प्रथम तल से लेकर ऊपरी तल तक रैंप पर चलाते ले गये। ये वायरल वीडियो बीते 18 सितंबर का बताया जा रहा है।