डोमिनोज पिज्जा सेंटर में एक साथ बन रहे थे वेज-नॉन वेज फ़ूड, लायसेंस सस्पेंड, वेज की जगह भेजा नॉन वेज पार्सल !
बीते दिनों खाद्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्यवाई करते हुए डोमिनोज पिज्जा सेंटर पर छापा मारा था। मौके पर कई खामियां मिली थी। अब इस मामले में बड़ी जानकारी निकलकर सामने आ रही है। लापरवाही बरतने और कमियां पाए जाने पर पिज्जा सेंटर का लायसेंस सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही नोटिस भी जारी किया गया है। कार्यवाई दमोह में स्थित डोमिनोज पिज्जा सेंटर पर की गयी है। बता दें की उपभोक्ता ने वेज फ़ूड आर्डर किया था। लेकिन जब उसने पार्सल खोला तो उसमे नॉन वेज आर्डर निकला। जिस पर सम्बंधित ने शिकायत की थी। जिसके बाद खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारा था।
जानकारी के मुताबिक दमोह में बीते दिन खाद्य विभाग टीम डोमिनोज़ पिज़्ज़ा सेंटर पर निरीक्षण करने पहुंची थी। इस दौरान पिज्जा सेंटर में कई खामियां मिली। सबसे ज्यादा लापरवाही ये निकलकर सामने आई की एक ही किचन में वेज और नॉनवेज फूड तैयार किये जा रहे थे। इसके अलावा एक ही फ्रीजर में वेज और नॉनवेज आइटम रखे जा रहे थे। वहीं अब खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका भी जताई जा रही है बहरहाल खाद्य विभाग ने चीज़, सॉस और क्रीम के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। साथ ही डोमिनोज का लाइसेंस संस्पेंड करते हुए नोटिस जारी किया है।
गौरतलब है की हाल ही में एक उपभोक्ता ने डोमिनोज सेंटर से एक वेज फ़ूड आर्डर किया था। लेकिन पार्सल रिसीव करने के बाद खोला तो उसमें नॉनवेज फ़ूड था। जिसके बाद सम्बंधित उपभोक्ता ने इसकी शिकायत खाद्य विभाग समेत अन्य जगह की थी। शिकायत पर टीम हरकत में आई और जांच पड़ताल की गयी। जहां खामियां मिलने के बाद अब बड़ी कार्यवाई कर लायसेंस सस्पेंड कर नोटिस जारी किया है। उपभोक्ता ने इसे डोमिनोज के जिम्मेदारों की बड़ी लापरवाही बताया है।
जानकारी देते हुए खाद्य निरीक्षक माधवी बिधौल्या ने बताया की एक ही जगह वेज-नॉनवेज फ़ूड तैयार हो रहे थे। उन्हें एक ही फ्रीजर में रखा जा रहा था। ये भी सामने आया की नॉनवेज फ़ूड में स्टीकर नहीं लगाए जा रहे थे।