सागर- 200 साल पुराने मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद का प्लास्टर झड़ा, फर्सियां भी टूटी
सागर जिले के खुरई में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है। बिजली कहीं और नहीं बल्कि एक बेहद प्राचीन मंदिर पर जा गिरी। जिससे प्लास्टर झड़कर नीचे आ गया। खुरई के रूसल्ला गांव से ये चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें देखा जा सकता है की गुंबद को काफी नुक्सान पहुंचा है। साथ ही मंदिर में लगे फरसियों वाले पत्थर भी टूटकर नीचे गिर गए। इस घटनाक्रम के बाद लोग सहम गए। श्रीराम जी का ये मंदिर सागर के प्रसिद्ध वृंदावन मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है की बीते सोमवार को शाम के समय मौसम में बदलाव हुआ और जोरदार बिजली कड़कने लगी। आसमानी आफत सीधे भगवान श्रीराम के 2 सौ से भी ज्यादा पुराने मंदिर पर जा गिरी। जिससे गुंबद का प्लास्टर गिरने से काफी नुक्सान हुआ है। सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है की आलम किस तरह का है। तेज गर्जना के साथ जब मंदिर पर बिजली गिरी तो आसपास के लोग घबरा गए। इसके बाद बारिश शुरु हो गयी। कुछ समय बाद जब हालात सामान्य हुए तब लोग मौके पर पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक रूसल्ला गांव में मौजूद ये मंदिर काफी प्राचीन है। इस मंदिर को 2 सौ से भी ज्यादा साल पुराना बताया जाता है। ये वृंदावन बाग़ मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा हुआ है। आसमानी आफत की वजह से मंदिर के ऊपरी हिस्से को काफी नुक्सान पहुंचा है। ऐसी जानकारी है की स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना सम्बंधित लोगों को दे दी थी।