छात्रा का रास्ता रोककर युवक ने जड़ा थप्पड़, महिला सुरक्षा पर सवाल, वीडियो वायरल होते ही आया गिरफ्त में !
स्कूल और कॉलेज जाने वाली छात्राओं को लेकर एक चिंतित करने वाली बात सामने आई है। अपनी सहेली के साथ जा रही नाबालिग युवती को रोककर दिनदहाड़े पिटाई और छेड़छाड़ किये जाने की घटना हुई। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामला ग्वालियर जिले के भितरवार थाना क्षेत्र का है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की। उस पर कई धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।
बताया जा रहा है की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। जिसमें नज़र आ रहा है की दो युवक बाइक से पहुंचते हैं जिनमें से बाइक चला रहा युवक युवराज रावत नाबालिग छात्रा को रोकता है और उसे थप्पड़ जड़ देता है। साथ ही छेड़खानी भी की जाती है। इस दौरान उसका दोस्त उसे रोकता है जबकि छात्रा की सहेली अपने आपको असहज महसूस करती है। ये पूरा मामला ग्वालियर देहात के भितरवार क्षेत्र का बताया जा रहा है। शुरुआत में पुलिस तक शिकायत नहीं पहुंची थी। पुलिस ने वीडियो की पुष्टि के बाद आरोपी युवक को हिरासत में लिया। नाबालिग ने भी परीजनों के साथ थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ शिकायत की। जिस पर कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
ये घटना बीते 19 सितम्बर की बताई जा रही है। सुबह करीब 10 बजे भितरवार के वार्ड नंबर 9 में एक स्कूल के नजदीक घटनाक्रम हुआ। तस्वीरों में नज़र आ रहा है की दो छात्राएं बैग लेकर जा रही हैं तभी पीछे तरफ दो युवक वहां पहुंचते हैं बाइक सवार युवराज रावत छात्राओं को रोककर एक के साथ मारपीट करता है। पीड़िता जैसे ही थोड़े आगे पहुंचती है युवक भी वहां पहुंच जाता है और उसे धमकाते हुए भाग जाता है। आरोपी युवराज लौढ़ी गांव का रहने वाला है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया। वहीं पीड़िता ने भी शिकायत की। जिस पर युवक के खिलाफ पॉस्को समेत अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज हुआ। फिलहाल घटना की असल वजह पता नहीं चल सकी है। पुलिस का कहना है की आरोपी से पूछताछ करते हुए जांच की जा रही है आगे की कार्यवाई जारी है।-----मामले में भितरवात थाना प्रभारी बलवीर मावई और डीएसपी मनीष यादव ने जानकारी दी।---