पत्नी को बच्चे न होने पर भतीजी को लेकर फरार हुआ चाचा, पत्नी को छोड़ दो बच्चों की माँ को लेकर भागा ! आरोप
रिश्ते में लगने वाला चाचा अपनी ही भतीजी को लेकर फरार हो गया। आरोप है की शादी के बाद पत्नी से संतान न होने पर पति अपनी पत्नी को छोड़ दो बच्चों की माँ को लेकर रफू चक्कर हो गया। हैरान परेशान पत्नी एसपी कार्यालय पहुंची और रो-रोकर अपनी फ़रियाद सुनाई। इसमें हैरानी की बात ये है की कथित तौर पर पति जिस महिला को लेकर गया है उन दोनों में चाचा-भतीजी का रिश्ता है। दोनों परिवार के ही हैं। मामला छतरपुर जिले से सामने आया है। पीड़िता नौगांव थाना क्षेत्र के सिंगरावन कला गांव की रहने वाली है। उसने बताया की उसका पति वकील है। पत्नी का आरोप है की शादी के कई सालों बाद भी जब उनके बच्चे नहीं हुए तो पति ने उसे छोड़ दिया और एक महिला को लेकर भाग गया। पीड़िता ने एसपी कार्यालय में शिकायत कर पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
सिंगरावनकला गांव निवासी महिला ने अपने पति रमेश अहिरवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। महिला ने बताया की उसकी शादी को आठ साल हो चुके हैं। शादीशुदा ज़िंदगी ठीक चल रही थी। लेकिन कई साल बीत जाने के बाद भी उन्हें कोई संतान नहीं हुई। इसी बीच पति के व्यवहार में बदलाव आने लगा। दोनों में विवाद की स्थिति बनने लगी। उसका आरोप है की इसी दौरान पति रमेश मालती नाम की महिला के संपर्क में आया और कथित तौर पर उसे साथ लेकर चला गया। महिला द्वारा की गयी शिकायत के मुताबिक उसने इस मामले को लेकर पहले भी सम्बंधित अधिकारीयों से शिकायत कर कार्यवाई की मांग की थी। लेकिन समाधान न होने पर दोबारा से फरियाद की है। तमाम आरोप पीड़िता ने लगाए हैं जो जांच का विषय हैं। खैर इसकी असल वजह क्या है महिला के आरोप कितने सही हैं इसका पता प्रशासन की जांच पड़ताल के बाद ही चल सकेगा।-