सागर- अतिवृष्टि से फसलें तबाह, नुक्सान का सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा,पूर्व मंत्री की मांग
अतिवृष्टि की वजह से फसलों को काफी नुक्सान हुआ है जिससे कई सारे किसान प्रभावित हुए हैं। किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग की जा रही है। इसी को लेकर पूर्व मंत्री और सागर जिले के देवरी से पूर्व विधायक हर्ष यादव ने कलेक्टर को पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया की अतिवृष्टि से हुए फसल नुक्सान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए।
बताया गया की देवरी विधानसभा क्षेत्र के देवरी और केसली विकासखंड में लगातार हो रही बारिश के अलावा अतिवृष्टि से किसानों की फसलों को भारी उठाना पड़ा है। जिसको लेकर पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने कलेक्टर को पत्र लिखकर तत्काल सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को राहत राशि और मुआवजा दिए जाने मांग की है।
पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने अपने पत्र में उल्लेख किया है की देवरी और केसली क्षेत्र के कई गांवों में हाल ही में हुई अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। मुख्य रूप से मक्का की फसल को लगभग 100 प्रतिशत तक नुकसान पहुंचा है। वहीं टमाटर, शिमला मिर्च और अन्य उद्यानिकी फसलें भी अत्यधिक बारिश से नष्ट हो गई हैं। उन्होंने कहा कि किसानों ने बड़ी मेहनत और लागत लगाकर फसल तैयार की थी। लेकिन प्राकृतिक आपदा के कारण फसलें खराब होने से किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कई किसानों की पूरे साल की आय प्रभावित हुई है आगामी कृषि कार्यों के लिए भी आर्थिक कठिनाइयां खड़ी हो गई हैं।
हर्ष यादव ने राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीम गठित कर प्रभावित गांवों में तत्काल और पारदर्शी तरीके से फसल क्षति का सर्वे कराया जाने के अलावा हर किसान की वास्तविक हानि का आंकलन कर नियमानुसार मुआवजा और राहत राशि देने की बात कही। कोई भी पात्र किसान राहत से वंचित न रहे। गांव-गांव में फसल क्षति का सर्वे कर किसानों को समय पर मदद दी जाए।