ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, परिजनों का अस्पताल में हंगामा; डॉक्टर पर आरोप | SAGAR TV NEWS |

 

एमपी के मुरैना के एमएस रोड स्थित बांदिल अस्पताल में 27 वर्षीय युवक की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ की और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मृतक की पहचान राहुल जाटव के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक राहुल ट्रक ड्राइवर था और करीब पांच दिन पहले ट्रक लेकर इंदौर गया था। परिवार का कहना है कि वहां ट्रक से गिरने के बाद उसकी जांघ की हड्डी टूट गई थी। इसके बाद उसे इलाज के लिए इंदौर से मुरैना लाकर बांदिल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

 

परिजनों के अनुसार सोमवार को राहुल की जांघ की हड्डी का ऑपरेशन किया गया। उनका आरोप है कि ऑपरेशन के कुछ घंटे बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। रातभर राहुल दर्द से परेशान रहा और परिजन डॉक्टर को बुलाने के लिए अस्पताल के कर्मचारियों से कहते रहे, लेकिन उनका आरोप है कि डॉक्टर समय पर उसे देखने नहीं पहुंचे। मृतक के ससुर का आरोप है कि राहुल का शरीर और चेहरा नीला पड़ने लगा था। उसकी हालत लगातार बिगड़ रही थी, लेकिन परिवार को स्थिति सामान्य होने की बात कही गई। मंगलवार सुबह डॉक्टर के आने से पहले ही राहुल की मौत हो गई।

 

 

मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। अस्पताल में हंगामा शुरू हुआ और कुछ लोगों ने कुर्सियों सहित अन्य सामान में तोड़फोड़ कर दी। परिजन डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर और अस्पताल को सीज करने की मांग करने लगे। इस दौरान पूर्व विधायक रघुराज कंसाना भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। राहुल की बहन राजेश्वरी दौनेरिया ने ट्रक मालिक की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि परिवार ने सरकारी अस्पताल में इलाज की बात कही थी, लेकिन राहुल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका दावा है कि ऑपरेशन का खर्च जुटाने के लिए उन्होंने अपना मंगलसूत्र तक बेच दिया। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाल ली है। परिजन इलाज में लापरवाही और हादसे की परिस्थितियों की जांच की मांग कर रहे हैं। राहुल की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

 

 


By - Sagar tv news
22-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.