सागर आईजी ने की कानून व्यवस्थाओं की समीक्षा, लंबित मामलों को निपटाने,पुलिस गश्त बढ़ाने पर जोर

 

सागर जिले के बंडा की दुखद घटना के बाद प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला था। इसी बीच सागर संभाग के आईजी के रूप में आईपीएस इरशाद वाली की पदस्थापना हुई। वह तभी से कानून व्यवस्थाओं को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। इसी को लेकर आईजी पन्ना जिले के दौरे पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर लंबित मामलों के जल्द निपटाने के निर्देश दिए। साथ ही त्यौहारों में पुलिस गश्त बढ़ाने पर भी जोर दिया है।

सागर जोन के पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली के पन्ना पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने एसपी कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की कानून-व्यवस्था और अपराध की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान डीआईजी विजय खत्री, एसपी निवेदिता नायडू, एडिशनल एसपी वंदना चौहान समेत पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

इस दौरान आईजी ने लंबित प्रकरणों, शिकायतों, अपराध नियंत्रण और साइबर क्राइम की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सालों से लंबित मामलों को प्राथमिकता से जल्द निपटाने के निर्देश दिए। वहीं अधिकारियों से जांच की नियमित समीक्षा करने और मामलों को अनावश्यक रूप से लंबा नहीं खींचने को कहा। इसके अलावा जुआ, सट्टा, अवैध शराब और अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने अधिकारीयों को निर्देशित किया।

बैठक के बाद आईजी अमानगंज, कोतवाली और मड़ला थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। जहां थानों की व्यवस्थाओं, फाइलों और रिकॉर्ड की जांच की।
साथ ही आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।--


By - sagar tv news
22-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.