Sagar-चित्रों में भारत के सपने, भाषण में देश का भविष्य, सागर में दिखा विद्यार्थियों का जोश
जब सपनों को सही दिशा, मेहनत को प्रोत्साहन और सेवा को संकल्प बना लिया जाए, तो बदलाव की शुरुआत निश्चित होती है। सागर के पंडित रविशंकर शुक्ल शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तीसरे दिन विद्यार्थियों के उत्साह, प्रतिभा और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना से सराबोर रहा।
कार्यक्रम में विद्यालय और संकुल स्तर के 178 स्टूडेंटों सहित उपस्थित जनों ने सेवा संकल्प की शपथ ली। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर भाषण और चित्रकला के माध्यम से अपने विचारों और कल्पनाओं को सामने रखा। प्राचार्य डॉ. महेंद्र प्रताप तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित संकुल स्तरीय प्रतियोगिताओं में 33 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर अपने शब्दों और रंगों के माध्यम से प्रस्तुत की। इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन ने बच्चो के चित्रकारी देखि उनसे प्रश्न पूछे, जो जिज्ञासा थी उनका समाधान किया, उन्होंने के एक - एक बच्चो की हौसला अफजाई की, बच्चो के भाषण भी सुने, प्रतियोगिता के विजेता 18 विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें एक दिव्यांग विद्यार्थी भी शामिल रहा, जिसने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास से सभी का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन वंदना और सेवा संकल्प गीत के साथ हुआ। इस दौरान उमंग दिवस के अवसर पर विधायक शैलेन्द्र जैन ने विद्यालय में ‘उमंग कॉर्नर’ का उद्घाटन किया। विद्यालय में प्रत्येक मंगलवार को छात्राओं को तनावमुक्त रखने, सकारात्मक सोच विकसित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से उमंग कक्षा का संचालन किया जाता है।
सेवा संकल्प कार्यक्रम के तीसरे दिन स्वागत भाषण प्राचार्य डॉ. महेेन्द्र प्रताप तिवारी द्वारा दिया गया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री को साधक तपस्वी एवं संत बताते हुए 36 राष्ट्रों के द्वारा स्वेच्छा से दिए गए सर्वोच्च सम्मान की बात कही। विद्यालय के शतप्रतिशत परिणाम का उल्लेख करते हुए विद्यालय के शिक्षकों द्वारा घर घर जाकर समय सारणी लगाकर छात्राओं को पढ़ने के लिए प्रेरित करने को भी प्रधानमंत्री की सेवा योजना का एक हिस्सा बताया। भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने विकसित भारत की संकल्पना को स्पष्ट करते हुए विद्यालयीन छात्रा कु. जिया सोनी के भाषण में समाहित विषयों की सराहना की। विधायक शैलेन्द्र जैन ने प्रधानमंत्री के सेवा संकल्प के 25 वर्ष पूर्ण होने की बात करते हुए भारत की सुदृढ़ अर्थव्यवस्था, सशक्त सैन्य शक्ति, जन-जन तक पहुंचने वाली प्रधानमंत्री की योजनाओं आदि को बताते हुए सेवा संकल्प की शपथ दिलवाई।
कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि भारत का भविष्य केवल बड़े सपनों से नहीं, बल्कि उन सपनों को पूरा करने वाली नई पीढ़ी के संकल्प, शिक्षा, अनुशासन और सेवा भावना से तैयार होगा