मकान में हो रहा था गंदा काम, पुलिस को मिले महिला-पुरुष, महिला चला रही थी व्यापार !
पुलिस टीम ने एक मकान में छापामार कार्यवाई कर देह व्यापार के अड्डे का खुलासा किया। जब पुलिस पहुंची तब एक महिला और व्यक्ति असामान्य हालत में थे। पुलिस ने पति-पत्नी समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया। साथ ही अनैतिक सामग्री भी बरामद की गयी। महिला द्वारा जिस्म का सौदा कराये जाने की बात सामने आई है। मामला खंडवा जिले के मांधाता थाना क्षेत्र का है। दरअसल एक मकान में लंबे समय से पुलिस को असामाजिक गतिविधियों की सूचनाएं मिल रही थी। जिस पर से टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और देह व्यापार का भंडाफोड़ किया।
मांधाता थाना प्रभारी अनोख सिंधिया और मोरटक्का चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर मकान में दबिश दी। मौके से मकान संचालक महिला, उसके पति और तीन ग्राहकों समेत कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया था।
बताया गया की इनपुन गांव के एक मकान में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय लोगों ने मामले से जुड़े कुछ वीडियो खंडवा एसपी अगम जैन को भेजे थे। जिस पर पुलिस ने टीम गठित कर जानकारी जुताई और इसकी पुष्टि कराई। वहीं इसके बाद मुखबिर से मिली सूचना पर मांधाता पुलिस और मोरटक्का चौकी की संयुक्त टीम ने मकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान एक कमरे में एक महिला और प्रेम जाधव आसामान्य स्थिति में मिले। जबकि रामेश्वर और रमेश मकान के बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। उनके पास से मिली अनैतिक सामग्री को जब्त किया। वहीं एक खटिया को भी जब्त किया गया। पुलिस ने कार्यवाई कर मकान संचालक कला बाई, उसके पति दीपक और तीनों ग्राहकों प्रेम जाधव, रामेश्वर और रमेश को हिरासत में लिया था। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गयी। पुलिस ये पता लगाने में जुटी है की आखिर अवैध गतिविधियां कब से संचालित हो रही थी इसमें कौन कौन शामिल है सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।-