Sagar - शॉर्ट एनकाउंटर में धरा गया बंडा शराबकांड का मुख्य आरोपी, अब तक 35 आरोपी गिरफ्तार
आखिरकार सागर जिले की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लग ही गयी। बंडा जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी मनीष लोधी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसे मामूली रूप से नहीं बल्कि शॉर्ट एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया है। 30 हजार के इनामी मनीष लोधी उर्फ़ यशवंत ठाकुर के अलावा उसके साथी आशीष साहू को भी पकड़ा गया है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रीय हुई और लोकेशन मिलते ही आरोपियों के पास पहुंची जहां पुलिस टीम पर भी फायरिंग की गयी। लेकिन पुलिस ने मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर हुई मुठभेड़ में दोनों को पकड़ लिया। मुख्य आरोपी मनीष लोधी के पैर में जबकि उसका साथी भागते हुए घायल हुआ। तलाशी में आरोपियों के पास से दो देशी कट्टे, पांच खाली राउंड और एक बेसबॉल का डंडा बरामद किया गया। फ़िलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। अब तक इस मामले में 35 आरोपी पकड़े जा चुके हैं मामले में एसपी ने पूरी जानकारी दी।------