सागर में बिजली की आंख मिचोली और लिखा-छिपी जारी, बिजली चालु-बंद होने से लोग हुए परेशान !
वो एके गाना सुना है न आपने.....ये क्या हुआ...कैसे हुआ, कब हुआ, क्यों हुआ, जब हुआ, तब हुआ ये न सोचो....अरे-अरे ज़रा ठहरिये यहां बात सागर की हो रही है और शहर में आंख मिचोली करने वाली बिजली की हो रही है। क्योंकि बिजली विभाग की जमकर मेहरबानी है अफसर मेहरबान हैं तभी तो लगातार शहर में बिजली गुल होना जारी है। सागर के कई ऐसे इलाके हैं जहां बिजली चालु बंद होती रही। अब बीते दिनों की ही बात ले लीजिये। जहां कटरा समेत मोतीनगर और कई क्षेत्रों में बिजली गुल होती रही। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को उठानी पड़ी जिन इलाकों में नल आये ही थे की बिजली बंद हो गयी। मोटर चालु न होने से पानी नहीं भरा जा सका। लोगों ने अधिकारीयों से संपर्क करने की काफी कोशिशें की लेकिन कोई जवाब न मिल सका। शिकायत वाले नंबरों पर कॉल किये गए तो वह भी नहीं उठे। कुछ देर बाद तो बंद ही बताने लगे। ऐसा लोगों का आरोप था। वहीं जब बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारीयों से जानकारी ली गयी तो बताया गया की फॉल्ट की वजह से समस्या हुई होगी।
अब बात की किन इलाकों में बिजली गुल हुई तो इनमें तिली वार्ड, मोतीनगर, राजीव नगर, कसाई मंडी, बाइसा मोहल्ला, बड़ा बाजार समेत कई क्षेत्रों में हर थोड़ी देर बाद बिजली सप्लाई बंद होती रही। एक तरफ लोगों का पानी नहीं भरा गया। दूसरी तरफ कई जगह लोगों के उपकरण भी खराब हुए। इन सब के अलावा भी कई ऐसे इलाके हैं जहां बिजली आती जाती रही। बार-बार लिका-छिपी का खेल सा चलता रहा। पता नहीं बिजली विभाग वाले ऐसा कैसा और कौन-सा मेंटनेंस करते हैं की फिर भी इतनी समस्याएं जाती हैं। कटरा और बड़ा बाजार जैसे व्यस्ततम क्षेत्रों में भी लगातार समस्या देखने मिली।
कई दफा बिजली बंद होने से लोगों को परेशान होना पड़ा। और गुस्सा भी देखने को मिला क्योंकि लाइट गुल होने के बाद लोगों ने जब बार-बार फोन लगाए तो कई प्रयासों के बाद जैसे-तैसे बिजली विभाग से संपर्क हो सका। लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिले। कई जगह सुधार कार्य की वजह से बिजली का आना-जाना लगा रहा।
सवाल इसलिए भी है क्योंकि नवागत मुख्य अभियंता एसआर येमदे ने प्रभार संभालने पर शहर में बगैर ट्रिपिंग बिजली देने का भरोसा दिलाया था खैर ये तो पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। तमाम प्रयासों के बावजूद बिजली गुल की समस्या दूर होती दिखाई नहीं दे रही है।
खैर बिजली विभाग के अधिकारीयों द्वारा ये बताया जाता है की फॉल्ट की समस्या है या कहीं काम लगा हुआ है। फीडर बंद होने या किसी समस्या होने पर सुधार कार्य किया जाता है जिससे समय भी लगता है। लेकिन समस्या ये है की बार-बार बिजली बंद होने से लोगों को परेशान होना पड़ता है। बिजली विभाग के अधिकारीयों को इस बात पर ध्यान देने की जरुरत है की लाइन में फॉल्ट या किसी अन्य समस्या होने पर ज्यादा समय न लगे, जिससे कोई व्यवधान न हो।