Sagar- 14 साल की किशोरी निकली गर्भवती, दो साल से आरोपी कर रहे थे गंदा... | SAGAR TV NEWS |
सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ लंबे समय तक गलत काम किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पिछले दो साल से डरा-धमकाकर छात्रा का शोषण किया। पीड़िता की तबीयत बिगड़ने के बाद मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें उसके गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद परिजन उसे लेकर महिला थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पहले पीड़िता के पेट में लगातार तेज दर्द हो रहा था। उसकी मां ने जब उससे तबीयत खराब होने की वजह पूछी तो उसने मामले की जानकारी दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पिछले दो साल से उसका शोषण कर रहे थे
पीड़िता के अनुसार, जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। बदनामी और लोक-लाज के डर से वह लंबे समय तक इस बारे में किसी को नहीं बता सकी। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ती गई। डॉक्टर के पास ले जाने पर मेडिकल जांच में उसके गर्भवती होने की जानकारी सामने आई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। वहीं, मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों ने दबिश देना शुरू कर दिया है।