बदमाशों ने युवक को चलती बाइक से खींचा, गो लियों से भूनकर किया काम तमाम, मुखबिरी के संदेह पर म र्डर
पार्टी में शामिल होने के बाद एक युवक अपने दोस्त के साथ घर जा रहा था। तभी आधी रात में गैंगवार होने से इलाके में दहशत फ़ैल गयी। तीन बाइकों पर सवार होकर आये हथियारों से लैस बदमाशों ने युवक को घेर लिया चलती बाइक से खींचकर नीचे उतारा और गोली मारकर मर्डर कर दिया। सनसनीखेज वारदात ग्वालियर जिले के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की है। बताया गया की रेसकोर्स रोड पर छोटू राजावत अपने दोस्त के साथ बाइक पर जा रहा था। तभी गोलियों से भूनकर उसकी जान ली गयी। जिसकी वजह गैंगस्टर भोला सिकरवार मर्डर केस में मुखबिरी का संदेह करना बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस जांच में छोटू को क्लीन चिट मिल चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक गोला का मंदिर थाना अंतर्गत LNIPE के सामने रेसकोर्स रोड पर आधी रात ये घटना हुई। मृतक की पहचान छोटू राजावत निवासी बिरला नगर लाइन नंबर 2 के रूप में हुई। यह पेशे से ड्राइबर था। जो अपने साथी नितेश परमार की बाईक पर बैठकर एक पार्टी से घर लौट रहा था। तभी तीन बाइकों पर सवार होकर आये 8 से 9 बदमाशों ने उसे घेर लिया। बाईक से खींचकर उतारा और गोलियों से जान ले ली। इस दौरान उसका साथी भाग खड़ा हुआ। वहीं घटना को अंजाम देकर बदमाश भी भाग निकले।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। तब नितेश भी आ गया। वह घटना का चश्मदीद था। जिससे उसने पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया। कुछ बदमाशों पहचानते हुए उनके नाम भी बताये। जिसमें राजवीर चौहान, रानू सिकरवार, हेमू सिकरवार, दिन्नू सिकरवार और अजित तोमर समेत चार अन्य शामिल हैं। इस मामले को गैंगस्टर भोला सिकरवार मर्डर कांड से जोड़कर देखा जा रहा है। बदमाशों को छोटू पर मुखबिरी का संदेह था। संभवतः यही उसकी जान लेने के कारण बना। पुलिस ने डेड बॉडी का पीएम कराते हुए पूरे मामले की जांच शुरू की है।--