विश्वविद्यालय में छात्रों ने कुलपति को बनाया बंधक,जमकर हुआ हंगा मा, कुलपति-रजिस्ट्रार हटाओ के लगे नारे !
विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा किया जा रहा प्रदर्शन उस समय और उग्र हो गया। जब छात्रों ने कुलपति को प्रशासनिक भवन में करीब तीन घंटे तक कथित तौर से बंधक बना लिया। कुलपति छात्रों से घिरी रहीं। इस दौरान उनके और रजिस्ट्रार हटाओ के नारे भी लगाए गए। कुलपति को कार बैक कराकर भागना पड़ा। ये तस्वीरें ग्वालियर की हैं दरअसल LNIPE के गुवाहाटी कैंपस में छात्रा श्रुति उपाध्याय की जान जाने के बाद से संस्थान में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। जो तेज होता जा रहा है। हंगामे की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। जिन्होंने छात्रों को समझाइश दी।
बता दें की ग्वालियर के लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन LNIPE में छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं आंदोलन के दौरान कुलगुरु को प्रशासनिक भवन में ही रोक लिया गया। छात्रों की मांग है की मृतक छात्रा के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही रजिस्ट्रार अपने पद से इस्तीफा दें। LNIPE के गुवाहाटी कैंपस में पश्चिम बंगाल की छात्रा श्रुति उपाध्याय की जान जाने के बाद से संस्थान में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। ग्वालियर कैंपस के छात्र इस मामले में जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि उनकी मांगों को गंभीरता से लिया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो। आंदोलन कर रहे छात्रों ने रजिस्ट्रार के इस्तीफे और श्रुति के परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता देने की मांग रखी है। उनका आरोप है कि छात्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे समय पर पर्याप्त चिकित्सा सुविधा नहीं मिल सकी। इन्हीं सवालों को लेकर छात्र लगातार संस्थान के अधिकारियों से जवाब मांग रहे हैं। मामला तब और बिगड़ गया जब बीते मंगलवार को छात्रों ने प्रशासनिक भवन में कुलगुरु को रोक लिया। छात्र अपनी मांगों पर ठोस और लिखित कार्रवाई की मांग कर रहे थे। छात्र पहले भी कई तरीकों से विरोध दर्ज करा चुके हैं। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने आंदोलन कर रहे छात्रों को समझाइश दी। साथ ही कहा की झपकी बात को सम्बंधित लोगों तक पहुंचाई गयी है।-----