सागर- राधा-कृष्ण निकले नगर भ्रमण पर,पालकी यात्रा में दिखा अद्भुत नज़ारा, मंत्री गोविंद सिंह भी शामिल

 

सागर जिले के राहतगढ़ में जब भगवान राधा-कृष्ण नगर भ्रमण पर निकले तो एक अलग ही नज़ारा देखने को मिला। नगरवासी उत्साह में झूमते-नाचते और गाते हुए नज़र आ रहे थे। खुद कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भी राधा-कृष्ण की पालकी यात्रा में शामिल हुए और आरती उतारी। उन्होंने विमान को कांधा भी दिया।

बता दें की मंगलवार को रात के समय सागर के राहतगढ़ में डोल ग्यारस का पर्व बड़े ही धूमधाम और भक्ति के साथ मनाया गया। मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने भी पहुंचकर भगवान की विशेष पूजा अर्चना की। राधे-राधे मंडल के साथ भजन गाये। बताया गया की नगर के बाजार में स्तिथ श्यामालिया जी मंदिर मे भगवान राधा कृष्ण की भव्य आरती की गई।

 

इसके बाद भगवान पालकी में विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी नज़र आ रहे थे। जहां से भी यात्रा निकल रही थी लोग इसमें जुड़ते जा रहे थे। ब्लॉक कॉलोनी में सवा लाख हनुमान मंदिर पर आरती की गई। उसके बाद बस स्टैंड गणेश मंदिर पर आरती का आयोजन किया गया। शोभायात्रा के आगे आगे डीजे और उसके पीछे राधे-राधे संकीर्तन मंडल धार्मिक भजनों का कीर्तन करते हुए चल रहे थे।

 

जगह- जगह भगवान की आरती की जा रही थी। वहीं शोभायात्रा पर फूलों की बारिश भी हो रही थी। इस दौरान समाजसेवी मनोज कपूर के यहां जमकर पुष्प वर्षा की गई। पूरा नगर राधा कृष्ण के जयकारों सें गुंजायमान हो रहा था। दर्शन करने लोगों में होड़ सी मची हुई थी।
शोभायात्रा बाजार बस स्टैंड सें होते हुए बनेनीघाट बीना नदी के घाट पर पहुंची। जहां भगवन को जल विहार कराया गया।

 

 


By - Sagar tv news
23-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.