सागर- झिला में 1001 दीपों से हुई गणेश महाआरती, राधा-कृष्ण की निकली भव्य शोभायात्रा

 

गणेश उत्सव और डोल ग्यारस के अवसर पर सागर जिले के राहतगढ़ के ग्रामीण अंचलों में आस्था और भक्ति का रंग देखने को मिल रहा है। जगह-जगह धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ब्लॉक के ग्राम झिला में श्री महाकाल गणेश मंडल द्वारा भगवान गणेश की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें 1001 दीपों से गणपति बप्पा की आरती उतारी गई। महाआरती के दौरान पूरा परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आराधना कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। 1001 दीपों से एक साथ हुई महाआरती का दृश्य बेहद आकर्षक नजर आया।

महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसादी का वितरण किया गया। आयोजन में ग्रामीणों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही और पूरा वातावरण गणपति के जयकारों से भक्तिमय बना रहा। वहीं, डोल ग्यारस के अवसर पर ग्राम में एक और भव्य धार्मिक आयोजन हुआ। राम जानकी मंदिर से भगवान राधा-कृष्ण की विमान शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और राधे-राधे संकीर्तन के साथ शुरू हुई इस यात्रा में श्रद्धालु भक्ति में झूमते और नाचते-गाते नजर आए।

राम जानकी मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए गढ़ी हनुमान मंदिर और बड़े गणेश मंदिर पहुंची। इसके बाद भगवान राधा-कृष्ण का विमान बीना नदी के तट पर पहुंचा, जहां भगवान का जल विहार कराया गया। शोभायात्रा के दौरान गांव में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान की अगवानी की। लोगों ने पुष्प वर्षा कर आरती उतारी और प्रसाद का वितरण किया। यात्रा में शामिल श्रद्धालु राधे-राधे, गोविंद-गोपाल के जयकारों के साथ भक्ति में सराबोर नजर आए। गणेश महाआरती और डोल ग्यारस के इस आयोजन ने पूरे गांव को भक्तिमय बना दिया। दोनों धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर आस्था और परंपरा के रंग में सहभागिता की।


By - sagar tv news
23-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.